फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bharat Jodo Yatra in sonbhadra provincial president of Congress said Amethi MP walks away showing her Dance

Bharat Jodo Yatra: सोनभद्र में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष बोले- लटके-झटके दिखाकर चली जाती हैं अमेठी सांसद

Mon, 19 Dec 2022 10:25 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 19 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को सोनभद्र पहुंची। यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रयागराज के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला।

विज्ञापन
Bharat Jodo Yatra in sonbhadra provincial president of Congress said  Amethi MP walks away showing her Dance
सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को सोनभद्र पहुंची। नगर में कार्यकर्ताओं ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया। यात्रा की अगुवाई कर रहे प्रयागराज के प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने केंद्र व प्रदेश सरकार पर जमकर हल्ला बोला। भाजपा सरकार को व्यापारियों का विरोधी करार देते हुए उसे सबक सिखाने का आह्वान किया।

विज्ञापन


उन्होंने दावा कि जनता के वोट की ताकत की बदौलत वह वर्ष 2024 के चुनाव में वाराणसी सीट पर पीएम मोदी को हराकर दिखाएंगे। अमेठी की जनता भी लटके-झटके दिखाकर जाने वाली सांसद को हराने का मन बना चुकी है। वहां भी कांग्रेस को बड़ी जीत मिलेगी।
विज्ञापन


रॉबर्ट्सगंज स्थित चाचा नेहरू पार्क से निकली यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। रास्ते में बढ़ौली चौराहे पर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे क़े नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। जगह-जगह युवा कांग्रेस, सेवादल, और आमजनता से स्वागत किया। इस दौरान प्रांतीय अध्यक्ष उन्होंने कहा कि पार्टी अपने दम पर नगर निकाय का चुनाव लड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेठी सांसद ने किया पलटवार

अमेठी सांसद स्मृति ईरानी ने अजय राय के बयान पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने ट्वीट किया,  सुना है राहुल गांधी ने आपने अपने किसी प्रांतीय नेता से अभद्र तरीके से 2024 में अमेठी से लड़ने की घोषणा करवाई है। तो क्या आपका अमेठी से लड़ना पक्का समझूं दूसरी सीट पर तो नहीं भागेंगे? डरेंगे तो नहीं?

रोजगार देने में फेल है भाजपा सरकार

Bharat Jodo Yatra in sonbhadra provincial president of Congress said  Amethi MP walks away showing her Dance
सोनभद्र में भारत जोड़ो यात्रा - फोटो : अमर उजाला

सोनभद्र में प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा सरकार के जीएसटी से परेशान व्यापारी कांग्रेस का समर्थन देने की बात कह रहे हैं। कहा कि कांग्रेस सभी जाति और धर्म के लोगों को साथ लेकर चलने का काम करती है। बीजेपी सरकार में किसानों को जरूरत के अनुसार खाद, बीज नहीं मिल रहा है। सरकार युवाओं को रोजगार देने में फेल है।

कांग्रेस सरकार में तमाम कल कारखाने लगाए, लेकिन बीजेपी सरकार केवल उसे बेचने का काम कर रही है। प्रदेश उपाध्यक्ष मकसूद खा ने कहा कि बीजेपी सरकार में केवल नफरत फैलाया जा रहा है। इसलिए भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से लोगों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। प्रदेश महासचिव राघवेंद्र सिंह राहुल गांधी जी की तरफ जनता आशा भारी निगाह से देख रही है। प्रदेश सचिव कमलेश ओझा, पूर्व विधायक भगवती चौधरी, जिलाध्यक्ष रामराज सिंह गोंड ने कहा कि यात्रा में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। 

वाराणसी में ऐतिहासिक होगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा के समर्थन में उत्तर प्रदेश में भी भारत जोड़ो यात्रा चल रही है। प्रयागराज प्रांत से निकली भारत जोड़ो यात्रा 22 दिसंबर को वाराणसी पहुंचेगी। बनारस में निकलने वाली 22 किलोमीटर की यात्रा ऐतिहासिक होगी। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी की बैठक सोमवार की देर शाम को चांदपुर स्थित कैंप कार्यालय में हुई। 

बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने बताया कि बनारस में होने जा रही भारत जोड़ो यात्रा पर पूरे भारत की नजर होगी। पूरे यात्रा मार्ग को तिरंगे से सजाया जाएगा। पूर्व सांसद ने जिला व महानगर को इस मामले में रोड मैप बनाने को कहा जिससे कि इस यात्रा से हर व्यक्ति शामिल हो सके। पूरे यात्रा के रूट को निर्धारित करते हुए लगभग 30 से ज्यादा प्वांइट निर्धारित किए गए।  

भारत जोड़ो यात्रा प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय के नेतृत्व में 22  दिसंबर को वाराणसी में सारनाथ से आरंभ होगी। यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, अल्पसंख्यक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खाबरी समेत कई बड़े नेता भी शामिल होंगे। इस यात्रा का मकसद अन्याय के खिलाफ लड़ाई, भेदभाव के खिलाफ खड़े होना है और उनके खिलाफ एकजुट होना है। यात्रा की तैयारी के सिलसिले में प्रत्येक वार्डों में जनसंपर्क जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed