फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bhangra done on the beat of drum, Lohri celebrated with pomp

ढोल की थाप पर किया भांगड़ा, धूमधाम से मनाई लोहड़ी

Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Bhangra done on the beat of drum, Lohri celebrated with pomp
राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंहसभा के समीप लोहड़ी पंजाबी समाज के लोग। - फोटो : SONBHADRA
पंजाबी समाज ने बृहस्पतिवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया। आग जलाकर उसके चारों तरफ ढोल की थाप पर भांगड़ा किया। आग में गजक, मूंगफली, रेवड़ी चढ़ाई। लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाए। एक-दूसरे को गले लगाकर लोहड़ी की बधाई दी। नवविवाहित जोड़ों और हाल ही में बच्चों के जन्म वाले घरों में इसे लेकर खासा उत्साह दिखा।
विज्ञापन

लोहड़ी पर्व की धूम सुबह से ही शुरू हो गई थी। दिन भर लोग इसकी तैयारी में जुटे रहे। छोटे-छोटे बच्चों ने घर-घर जाकर लोहड़ी मांगी। लोहड़ी के पारंपरिक गीत गाकर जमकर डांस किया। देर शाम नगर स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने लोहड़ी जलाकर उसमें रेवड़ी, मूंगफली, गजक आदि चढ़ाकर भांगड़ा किया। आग के चारों तरफ घूमते हुए सुंदरिए-मुंदरिए हो, तेरा कौन विचारा हो, दुल्ला भट्टी वाला हो... सहित अन्य परंपरागत गीत गाते रहे। पर्व का आनंद उठाने के बाद सभी ने एक साथ मिलकर खुशी जाहिर करते हुए लंगर का भी स्वाद लिया। इस दौरान समुदाय के अध्यक्ष जसवीर सिंह, सचिव रंजीत सिंह, कोषाध्यक्ष दरविंदर सिंह भंडारी, बलकार सिंह, बलविंदर सिंह, मनमीत सिंह, अजित सिंह भंडारी, गुरुविंदर सिंह, मंजीत सिंह आदि मौजूद रहे। सुरेंद्र सिंह भंडारी ने सभी को लंगर छकाया।
विज्ञापन

नवविवाहित जोड़ों ने पहली लोहड़ी को बनाया यादगार
लोहड़ी का उल्लास तो हर तबके में था लेकिन नवविवाहित जोड़ों के लिए यह बेहद खास अवसर था। नगर के अंबेडकरनगर निवासी अजीत सिंह और पत्नी नीतू कौर का चार माह पहले ही विवाह हुआ है। नवदंपती ने बताया कि लोहड़ी तो वह बचपन से मनाते रहे हैं लेकिन इस बार की लोहड़ी उनके लिए काफी खास रही। दोनों ने आग जलाकर एक साथ परिक्रमा की और तिल-गजक को चढ़कार मन्नत मांगी। आंबेडकरनगर के ही सिमरनजीत सिंह और उनकी पत्नी सोनम कौर ने कहा कि पहली लोहड़ी के लिए खास पकवान बनाए गए हैं। घर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। मन्नत मांगी है कि पहली लोहड़ी के साथ उनका जीवन भी खुशियों से भरा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली पब्लिक सीनियर सेकेंड्री स्कूल राबर्ट्सगंज में बृहस्पतिवार को लोहड़ी और मकर संक्रांति का पर्व शिक्षकों ने धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम का प्रसारण ऑनलाइन माध्यम से बच्चों के बीच किया गया। प्रबंधक संतोष कुमार वर्मा और प्रधानाचार्य आलोक सिंह ने नई फसल के आगमन पर मनाए जाने वाले इस पर्व की महत्ता समझाई। कार्यक्रम इंचार्ज एकता श्रीवास्तव, मुकेश कुमार, शिखा सिंह, संजू शर्मा आदि भी मौजूद रहे।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंहसभा के समीप लोहड़ी पंजाबी समाज के लोग।

राबर्ट्सगंज गुरुद्वारा श्रीगुरुसिंहसभा के समीप लोहड़ी पंजाबी समाज के लोग।- फोटो : SONBHADRA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed