फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bees attack during inspection at Rihand Dam chaos ensues ten officers and employees injured

Sonbhadra News: रिहंद डैम पर निरीक्षण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, मची अफरा-तफरी, दस अधिकारी-कर्मचारी घायल

Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sat, 31 May 2025 11:44 PM IST
सार

सिंचाई विभाग की टीम फाटक में हो रहे कंपन की जांच करने पहुंची टीम पर मधुमक्खियों ने हमला बोल दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खुद को बचाने के लिए लोग इधर उधर भागने लगे। घटना में दस अधिकारी और कर्मचारी घायल हो गए हैं जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
 

विज्ञापन
Bees attack during inspection at Rihand Dam chaos ensues ten officers and employees injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 पिपरी स्थित रिहंद डैम के फाटक की जांच करने शनिवार की दोपहर पहुंची सिंचाई विभाग की टीम पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। जिसमें 10 अधिकारी-कर्मचारी घायल हो गए। जिन्हें हिंडाल्को चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन


शनिवार की सुबह करीब 11 बजे सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश कुमार खरे, अधीक्षण अभियंता सीलचंद उपाध्याय, एसडीओ प्रसून उत्तम, रविंद्र नाथ सोनकर, राजीव कुमार सोनकर, आनंद श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी रिहंद बांध का निरीक्षण करने के लिए गए थे।
विज्ञापन


सिंचाई विभाग की यह टीम शनिवार को डैम टॉप पर स्थित फाटक में हो रहे वाइब्रेशन (कंपन) की जांच करने पहुंची थी। जैसे ही फाटक खोला गया, नीचे छत्ते में मौजूद मधुमक्खियां अचानक सक्रिय हो गईं और पूरे दल पर हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कई लोग जान बचाने के लिए दौड़ पड़े। भागते समय कई अधिकारी गिर गए। जिससे उन्हें मधुमक्खियों के डंक के अलावा गिरने से भी चोटें आईं।
अधीक्षण अभियंता सीलचंद उपाध्याय को गंभीर चोटें आई हैं।

अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों को भी मधुमक्खियों ने बुरी तरह काटा। घायलों को तत्काल हिंडाल्को अस्पताल की इमरजेंसी यूनिट में भर्ती कराया गया। वहां से उपचार के बाद सभी को डिस्चार्ज कर दिया गया।सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता रूपेश खरे ने बताया कि शनिवार को बांध के गेटों की रूटीन चेकिंग चल रही थी। इस दौरान हलचल होने पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया।


बताया कि पूर्व में मधुमक्खी के छत्तों को हटाने के लिए जल विद्युत निगम की तरफ से फंड दिया जाता था। मगर दो वर्ष से कोई फंड नहीं मिला, जिससे मधुमक्खियों के छत्ते नहीं हटाए जा सके और यह घटना हो गई।










 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed