फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beating the young man to his wife's departure

पत्नी की विदाई कराने गए युवक की पिटाई

Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
Beating the young man to his wife's departure
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की शाम पत्नी की विदाई कराने पहुंचे युवक की पिटाई कर दी गई। सूचना पर पहुंचा पुलिस ने विवाद करने के आरोप में एक को हिरासत में ले लिया। जबकि कई हमलावर भागने में सफल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सदर कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की शादी चंदौली जिले के रहने वाले एक युवक के साथ हुई है। सोमवार को पत्नी की विदाई कराने के लिए चंदौली से युवक अपने तीन-चार साथियों केे साथ चार पहिया वाहन से ससुराल पहुंचा। शाम करीब छह बजे विदाई को लेकर युवक और उसकी पत्नी में कहासुनी हो गई। नाराज युवक ने पत्नी को पीट दिया। इसकी जानकारी होने पर युवती के घरवाले युवक को पीटने लगे। यह देख विदाई कराने के लिए गए अन्य लोग फरार हो गए। उधर, किसी ने घटना की जानकारी 112 नंबर पुलिस को दे दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर धमक पड़ी। पुलिस को देख पिटाई करने वाले भागने लगे। पुलिस पति को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई। देर रात दोनों पक्ष में सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed