फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Beat the corona at the age of 80 by doing yoga

योग करके 80 की उम्र में कोरोना को दी मात

Sat, 01 May 2021 06:28 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 May 2021 06:28 PM IST
विज्ञापन
Beat the corona at the age of 80 by doing yoga
रेणुकूट। नगर के हिंडाल्को कॉलोनी में रहने वाली 80 वर्ष की छविराजी देवी का बीते 14 अप्रैल को स्टाफ क्लब में हो रही जांच के दौरान उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद आई स्वास्थ्य विभाग की टीम उन्हें एंबुलेंस से लेकर लोढ़ी स्थित एल-2 अस्पताल चली गई। हिंडाल्को में कार्य कर रहे उनके पुत्र प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि एंबुलेंस के पीछे-पीछे वे भी अपनी गाड़ी से लोढ़ी अस्पताल गए, जहां की व्यवस्था देख कर उनका मन खराब हो गया और वे उन्हें वहां से होम आइसोलेशन की औपचारिकता पूरी कर के घर ले आए।
विज्ञापन

छविराजी देवी ने बताया कि उन्होंने इस दौरान खाने-पीने में पूरी सतर्कता बरतते हुए योग पर ध्यान दिया और दोनों टाइम योग किया। समय से भोजन करते हुए आवश्यक दवाएं और भाप भी लेती रही, जिससे वे अब एकदम स्वस्थ हो गई हैं। इनका कहना है कि उन्होंने कभी भी इसके बारे में नकारात्मक नहीं सोचा और हमेशा सकारात्मक रही जिसका परिणाम आज सामने है। छविराजी देवी कहती हैं कि कोरोना को हराने के लिए सकारात्मक रहना, परिवार के लोगों से बातचीत करना, अपने आपको व्यस्त रखते हुए हिम्मत रखना अहम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed