{"_id":"677aadaf117672b4e705d9cb","slug":"be-careful-of-hot-mobile-in-pocket-youth-burnt-due-to-explosion-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonbhadra: जेब में गर्म मोबाइल से सावधान ; विस्फोट से युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonbhadra: जेब में गर्म मोबाइल से सावधान ; विस्फोट से युवक झुलसा, अस्पताल में भर्ती
Sun, 05 Jan 2025 09:35 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Sun, 05 Jan 2025 09:35 PM IST
सार
अगर आप अपनी जेब में मोबाइल रखते हैं और बात करने के बाद अगर मोबाइल गर्म हो रहा हो तो सावधान हो जाइए हो सकता है कि मोबाइल में विस्फोट हो जाए। सोनभद्र के म्योरपुर में एक युवक मोबाइल के विस्फोट से घायल हो गया।
विज्ञापन
विस्फोट के बाद क्षतिग्रस्त मोबाइल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
म्योरपुर थाना क्षेत्र के कुंडाडीह के चंद्रभाननगर में रविवार को एक युवक मोबाइल में हुए विस्फोट के बाद गंभीर रूप से झुलस गया। उसे उपचार के लिए म्योरपुर सीएचसी में भर्ती किया गया है। कुंडाडीह के चंद्रभाननगर में हैदर अब्बास (35) पुत्र शमशाद मोबाइल फटने से गंभीर रूप से झुलस गया।
विज्ञापन
घायल युवक जंगल लकड़ी लेने गया हुआ था। इस दौरान उसकी पैंट की जेब में पड़ा मोबाइल गर्म होने लगा। इससे वह घबरा गया और मोबाइल निकालने का प्रयास किया, लेकिन तब तक वह तेज आवाज के साथ विस्फोट कर गया। इससे उसके पैर में गंभीर चोटें आईं और वह झुलस भी गया।
विज्ञापन
किसी तरह वह अपने घर पहुंचा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर में उसका इलाज चल रहा है।