{"_id":"683f3f04af6b9698c308c6b5","slug":"banned-animals-should-not-be-sacrificed-on-bakrid-action-will-be-taken-on-inflammatory-posts-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-129288-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: बकरीद पर न हो प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: बकरीद पर न हो प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी, भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई
विज्ञापन
गंगा दशहरा और बकरीद के त्योहार को शांति पूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए मंगलवार को सर्किट हाउस में शांति समिति की बैठक हुई। इसमें सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और अफवाहों से बचने की अपील की गई।
सोशल मीडिया में किसी तरह का भड़काऊ पोस्ट डालने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी गई। डीएम बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि सभी लोग अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए त्योहार मनाएं।
उन्होंने अपील किया कि किसी भी प्रकार की भ्रामक खबरों को प्रसारित करने से बचें और कोई भी इस प्रकार की सूचना उन्हें प्राप्त होती है तो उसकी सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की नई परंपरा न शुरू की जाय। उन्होंने सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायत के ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि त्योहार के समय अपने-अपने क्षेत्रों में पानी, बिजली और साफ सफाई की व्यवस्था बनाए रखें।
एसपी अशोक कुमार मीणा ने कहा कि आगामी दिनों में आने वाली बकरीद त्योहार के दृष्टिगत सुरक्षा से संबंधित सारी तैयारियां पूर्ण कर ली जाए। सार्वजनिक सड़कों पर नमाज या अन्य किसी प्रकार के कार्य न किए जाएं।
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी न हो। बैठक में सीडीओ जागृति अवस्थी, एडीएम सहदेव कुमार मिश्र, एसडीएम सदर उत्कर्ष द्विवेदी, राजेश सिंह, विवेक कुमार सिंह, सीएमओ डॉ. अश्वनी कुमार आदि मौजूद रहे।