फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ballot boxes will be sent to Banaras under tight security.

Sonebhadra News: कड़ी सुरक्षा में बनारस भेजी जाएंगी मतपेटिकाएं

Thu, 15 Oct 2026 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Ballot boxes will be sent to Banaras under tight security.
सोनभद्र। वाराणसी खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन के लिए 23 अक्तूबर को मतदान होगा। इसके लिए 22 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। मतदान के बाद मतपेटियों और निर्वाचन सामग्री को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित स्ट्रांग रूम में जमा कराया जाएगा। इसके बाद पुलिस अभिरक्षा में इन्हें वाराणसी पहुंचाया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी चर्चित गौड़ ने निर्वाचन सामग्री को सुरक्षित वाराणसी पहुंचाने और वहां स्ट्रांग रूम में जमा कराने के लिए एसडीएम (न्यायिक) दुद्धी मोहम्मद जफर को नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्हें सोनभद्र और वाराणसी के संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर निर्धारित प्रक्रिया के तहत सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां 22 अक्तूबर को कलेक्ट्रेट परिसर से रवाना होंगी। मतदान संपन्न होने के बाद 23 अक्तूबर को वे मतपेटिकाओं और अन्य निर्वाचन सामग्री के साथ वापस लौटेंगी। लोढ़ी स्थित कलेक्ट्रेट परिसर के स्ट्रांग रूम में सामग्री जमा कराने की जिम्मेदारी रॉबर्ट्सगंज के एसडीएम को नोडल अधिकारी और तहसीलदार को सहायक नोडल अधिकारी के रूप में दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed