फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Bajayumo workers besiege

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने एक्सईएन को घेरा

Fri, 24 Jul 2015 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Fri, 24 Jul 2015 10:53 PM IST
विज्ञापन
Bajayumo workers besiege
 राबर्ट्सगंज नगर में हो रही बिजली कटौती से गुस्साए भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को बिजली विभाग के एक्सईएन का घेराव किया। चंडी तिराहे पर स्थित एक्सईएन कार्यालय पर प्रदर्शन करते हुए कहा कि बिजली कटौती पर अंकुश नहीं लगा तो कार्यकर्ता उग्र आंदोलन करेंगे। एक्सईएन हवलदार रावत ने रात में कटौती बंद करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

भाजपा जिला मंत्री संतोष शुक्ला व नगर अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि सोनभद्र सबसे अधिक राजस्व देने वाला जनपद है। इसके अलावा यहां बिजली पैदा होती है और दूसरे जिलों को बिजली की आपूर्ति की जाती है। बावजूद इसके जिले के लोगों को बिजली की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोनभद्र को दो घंटे अधिक बिजली देने का वादा किया था। सत्ता पक्ष के तीन जनप्रतिनिधि होने के बावजूद मुख्यमंत्री के आदेश का पालन नहीं किया जा रहा है। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष गौरव शुक्ला व मंटू मिश्रा ने कहा कि सोनभद्र विद्युत उत्पादन का केंद्र है। फिर भी प्रदेश सरकार की ओर से जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। जिला मंत्री आलोक सिंह ने कहा कि नगर में 12 घंटे बिजली आपूर्ति होने से बिजली के साथ-साथ पानी की समस्या बनी हुई है। मनीष अग्रहरी, अजय मिश्रा, सुनील सिंह, अजीत चौबे, धु्रवकांत द्विवेदी, अरुण बगडिय़ा, अनुराग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed