फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   BA student dies after falling in well

कुएं में गिरने से बीए की छात्रा की मौत

Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
BA student dies after falling in well
पोखरा गांव में रविवार की सुबह पानी भरते समय कुएं में गिरने से युवती की मौत हो गई। वह बीए की छात्रा थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार रविवार की सुबह करीब सात बजे रेनू गुप्ता (19) पुत्री केशरी नंदन निवासी पोखरा कुएं पर पानी भरने गई। पानी भरते समय उसका पैर फिसल गया और वह कुएं में गिर गई। कुएं में गिरने के दौरान छात्रा के सिर समेत शरीर में अन्य जगहों पर चोट लगने और पानी अधिक होने से उसकी मौत हो गई। मृतका के पिता केशरी नंदन ने बताया बेटी पानी भरने गई थी। वह काफी समय बीतने के बाद भी घर नहीं लौटी तब घरवालों ने खोजबीन शुरू कर दी। कुछ लोगों ने कुएं में झांका तो उसका कपड़ा दिखाई दे रहा था। आसपास के लोगों की मदद से छात्रा को बाहर निकालते हुए पुलिस को सूचित किया गया। मृतका बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। घटना की सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed