{"_id":"91d6b51bdd2d1caa7a76d6ead09d025b","slug":"azam-supporters-burnt-effigies-of-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजम समर्थकों ने फूंका एमएलसी का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजम समर्थकों ने फूंका एमएलसी का पुतला
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Fri, 09 Oct 2015 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के कैबिनेट मंत्री आजम खां के समर्थकों ने शुक्रवार को राबर्ट्सगंज के मेन चौक पर पार्टी के एमएलसी यशवंत सिंह का पुतला फूंका और विरोध प्रदर्शन किया। सपा मुखिया मुलायम सिंह से उन्हें पार्टी से बाहर करने की मांग की। चेताया आजम के खिलाफ कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आजम समर्थक शुक्रवार को दोपहर बाद नगर के मेन चौक पर पहुंचे। यहां कार्यकर्ताओं ने एमएलसी के यशवंत सिंह के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान उनका पुतला भी फूंका गया। वक्ताओं ने कहा कि आजम खां शासन के महत्वपूर्ण मंत्री हैं और मेहनती व ईमानदार व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने समाज की बेहतरी के लिए कार्य किया है। एमएलसी यशवंत सिंह ने उनके खिलाफ अभद्र टिप्पणी कर उनकी गरिमा के खिलाफ काम किया है। यह पार्टी के अनुशासन के खिलाफ है। समर्थकों ने मांग की कि सपा मुखिया यशवंत सिंह को तत्काल पार्टी से बाहर करें। चेताया कि आजम खां के खिलाफ कोई भी अभद्र टिप्पणी किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं होगी। पुतला फूंकने वालों में तनवीर खां, तौफीक खां, मुस्तफा जमाल शुन्ना, वारिस अली सभासद, तारिख बाबा, मोहम्मद सामी, भूल्लू अहमद, आकिब, सरफराज, राकेश मौजूद रहे।