फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Axe attack on BC operator in Sonbhadra The injured was sent to the district hospital

सोनभद्र में बीसी संचालक पर कुल्हाड़ी से हमला : घायल को जिला अस्पताल भेजा गया, पुलिस तफ्तीश में जुटी

Tue, 04 Feb 2025 06:24 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Tue, 04 Feb 2025 06:24 PM IST
सार

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में बीसी संचालक पर कुल्हाड़ी से हमले के बाद दो लाख रूपये की छिनैती का मामला सामने आया है। घटना के बाद घायल को अस्पताल भेजा गया है और पुलिस छानबीन में जुट गई है।

विज्ञापन
Axe attack on BC operator in Sonbhadra The injured was sent to the district hospital
घायल को अस्पताल ले जाते अस्पतालकर्मी - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में मंगलवार को मनबढ़ ने बीसी संचालक पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमले में बीसी संचालक गंभीर रूप से घायल हुआ। उसे लहूलुहान हाल में दुद्धी सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। आरोप है कि हमले के दौरान उसके पास मौजूद दो लाख रुपये भी लूट लिए गए। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन


जोरूखाड़ गांव निवासी महेंद्र प्रसाद यादव आर्यावत बैंक के बिजनेस करस्पांडेंट (बीसी) का काम करता है। गांव के बाहर उसका सेंटर है। मंगलवार की सुबह करीब नौ बजे वह घर से अपने केंद्र पर पहुंचा हैं। बताते हैं कि इसी दौरान पड़ोस में ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उस पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। उस पर तीन-चार वार किए, जिससे महेंद्र का सिर फट गया।
विज्ञापन


शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट आई। आसपास के लोग दौड़कर घटनास्थल पर पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो गया। परिजनों ने घायल महेंद्र को दुद्धी सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डाॅक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। महेंद्र के मुताबिक उसके पास दो लाख रुपये कैश भी था, जिसे आरोपी लेकर भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विंढमगंज एसओ प्रमोद कुमार यादव ने बताया कि मौखिक सूचना के आधार पर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। रुपये छीनने की बात अभी सामने नहीं आई है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed