फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness vehicle departed

पराली न जलाने को लेकर जागरूकता वाहन को किया रवाना

Fri, 30 Oct 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Awareness vehicle departed
दुद्धी। स्थानीय तहसील मुख्यालय से उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने शुक्रवार को जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस वाहन के जरिये किसानों को पराली न जलाने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन

तीन प्रचार वाहन दुद्धी, बभनी, म्योरपुर ब्लॉक में प्रत्येक गांव घूम घूम कर खेतों में फसलों की पराली को न जलाने को लेकर जागरूकता फैलाएंगी। उपजिलाधिकारी ने कहा कि किसान खेतों में पराली न जलाएं, बल्कि इनसे जैविक खाद बनाएं। यदि कोई भी किसान अपने खेतों में पराली जलाते हुए पकड़ा गया तो उनसे जुर्माना की राशि अदा करायी जाएगी। साथ ही छह माह का कारावास का भी प्राविधान है। प्रभारी एडीओ कृषि सर्वेश सैनी ने बताया कि पराली जलाने पर एक एकड़ पर ढ़ाई हजार, दो एकड़ तक पांच हजार, पांच एकड़ तक पांच हजार रुपये जुर्माना का प्राविधान है। उन कृषकों को कृषि विभाग के सभी योजनाओं से वंचित कर दिया जाएगा। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह गोंड, लेखपाल अनिल मौर्या, लेखपाल तेजप्रताप मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed