फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Awareness created for prevention of cancer and care of serious wounds

Sonebhadra News: कैंसर से बचाव और गंभीर घावों की देखभाल के लिए किया जागरूक

Fri, 18 Jul 2025 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jul 2025 11:48 PM IST
विज्ञापन
Awareness created for prevention of cancer and care of serious wounds
सोनभद्र। स्थानीय मेडिकल काॅलेज में गंभीर घाव के उपचार को लेकर शुक्रवार को कार्यशाला हुई। जनरल सर्जरी विभाग की ओर से एडवांस्ड वाउंड केयर वर्कशाप में विशेषज्ञों ने घाव के आधुनिक देखभाल और उपचार की नवीनतम विधियों पर चर्चा की। गंभीर और न भर सकने वाले घावों का कैसे उपचार हो, इस पर चिकित्सकों ने व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

कार्यशाला का शुभारंभ मुख्य अतिथि आईएमएस बीएचयू के जनरल सर्जरी विभाग के एचओडी प्रो. सतनाम भारतीय व काॅलेज के प्राचार्य डॉ. एसके सिंह ने दीप जलाकर किया। शल्य चिकित्सा विभाग के एचओडी असिसेंट प्रोफेसर डाॅ. बलवंत सिंह व सचिव असिसेंट प्रोफेसर डाॅ. प्रशांत शुक्ला व डाॅ. अमित गुप्ता की देखरेख में हुई कार्यशाला में जख्म संबंधी विषय पर चर्चा हुई। यहां प्रधानाचार्य डाॅ. एसके सिंह ने घाव प्रबंधन के क्षेत्र में हो रहे तकनीकी बदलावों और उनके चिकित्सकीय महत्व को रेखांकित किया। मुख्य अतिथि डाॅ. सतनाम भारतीय ने कहा कि कई घाव ऐसे होते हैं जो आसानी से भर और सूख जाते हैं जबकि कुछ घाव क्रानिकल होते हैं। ऐसे घाव को भरने के लिए नई तकनीकी से उपचार की जरूरत है। आरती भ्रुगुनाथ ने प्रेशर अल्सर की रोकथाम एवं प्रबंधन पर चर्चा की। आईएमएस बीएचयू के डाॅ. प्रखर जायसवाल, बीकेएएसएमसी चंदौली के डाॅ. रोहित कुमार सिंह ने भी वाउंड ड्रेसिंग एवं उनके उपयोग पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम सचिव डाॅ. प्रशांत शुक्ला ने कहा कि लंबे समय तक न भरने वाले घाव से कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी हो सकती है। इससे सतर्क रहने की जरूरत है। कार्यक्रम का समापन प्रो. विवेक श्रीवास्तव और मेडिकल काॅलेज के जनरल सर्जन डाॅ. बलवंत नारायण के उद्बोधन से हुआ। इस मौके पर डाॅ. टीपी सिंह, डाॅ. राहुल सिंह, डाॅ. विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed