{"_id":"e7112efb48a9c5ab24a4c412fb1852eb","slug":"awareness-created-by-village-model-karahi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जागरूकता ने खैराही गांव को बनाया माडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जागरूकता ने खैराही गांव को बनाया माडल
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Wed, 12 Aug 2015 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में स्वच्छ भारत मिशन क्या चला, लोगों में सफाई के प्रति जागरूकता बढ़ती ही जा रही। खासकर महिलाओं में जागरूकता ने सदर ब्लाक के खैराही गांव को माडल के रूप में विकसित कर दिया है। यहां लोगों की जागरूकता से न सिर्फ शौचालयों का निर्माण हुआ बल्कि लोगों ने बगैर किसी प्रोत्साहन के स्नान घर भी बनाया। यहां अब तक 216 शौचालयों और स्नान घर के सापेक्ष 78 लोगों ने इसका निर्माण करा लिया और उसका उपयोग कर रहे। इससे गांव में शौचालयों की डिमांड बढ़ गई है।
जिला मुख्यालय से करीब 14 किमी दूर सदर ब्लाक के खैराही ग्राम पंचायत के ज्यादातर लोग अब के एक साल पूर्व खुले में शौच के लिए जाते थे। लेकिन उन्हें पड़ोस की ही ग्राम पंचायत केकराही ने ऐसा प्रभावित किया कि वह लोग स्वच्छता को लेकर काफी जागरूक हो गए हैं। दरअसल डा. राम मनोहर लोहिया गांव केकरारी में ग्राम प्रधान बनवारी की ओर से शौचालयों का निर्माण कराया जा रहा था। यह देख खैराही के ग्रामीणों ने भी जानकारी ली। इसके बाद ग्रामीणों ने स्वच्छ भारत मिशन सेल से संपर्क किया। इसके बाद जिला पंचायत राज विभाग की ओर से ग्रामीणों की जागरूकता को देखते हुए कुल 216 शौचालयों के लिए धन दिया गया। प्रत्येक लाभार्थी को 12-12 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी गई। ग्रामीणों ने इस राशि से शौचालयों का निर्माण तो शुरू कराया ही साथ ही खुद के पैसे से स्नान घर का भी निर्माण कराना शुरू किया।
स्वच्छ भारत मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक अनिल कुमार केशरी ने बताया कि खैराही में अब तक 78 शौचालय और स्नान घर का निर्माण कराया जा चुका है। साथ ही करीब सौ से अधिक लोग अब तक शौचालयों की डिमांड कर चुके हैं। कहा कि 216 शौचालय और स्नान घर बनने के बाद अन्य लोगों को भी शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि आवंटित की जाएगी।