फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Autumn Fair dominated the carpet of Bhadohi

शरद मेले में छाई रही भदोही की कालीन

Mon, 07 Dec 2015 11:24 PM IST
संवाददाता, साोनभ्ाद्र
संवाददाता, साोनभ्ाद्र Updated Mon, 07 Dec 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
Autumn Fair dominated the carpet of Bhadohi
दिशिता महिला मंडल रेणुसागर की ओर से प्रेक्षागृह परिसर में आयोजित शरद मेले में भदोही के कालीन की धूम रही। विविध स्टाल भी आकर्षण का केंद्र रहे। बतौर मुख्य अतिथि हिण्डाल्को के सीईओ सतीश जाजू ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया और स्टालों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन



महिला मंडल की अध्यक्ष इंदू यादव ने महिला मंडल की ओर से किए जा रहे कल्याणकारी कार्यों के बारे में बताया। रेणुसागर पावर डिवीजन के यूनिट हेड केपी यादव ने भी दिशिता महिला मंडल के कार्यों की सराहना की। बताया कि मेले द्वारा अर्जित आय को महिला मंडल सामाजिक कार्यो में खर्च करेगी। इसी तरह महिला मंडल सदस्यों के साथ ही यहां पहुंचे परियोजना अधिकारियों-कर्मियों ने स्टाल पर जाकर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा।
विज्ञापन



भदोही का कालीन स्टाल आकर्षण का केंद्र बना रहा। स्कूली बच्चों के लिए सेफ्टी स्किट का आयोजन किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इसका आनंद लोगों ने उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



रंगारंग कार्यक्रम के तहत कई आयोजन हुए। आैर संदेश दिया गया। कहा गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम हाना चाहिए। जिससे बहुमुखी प्रतिभा का विकास होता है। संयुक्त सचिव निधि प्रसाद ने महिला मंडल की ओर से किए जाने वाले सामाजिक कार्यों की जानकारी दी। कहा कि ऐसे आयोजन बराबर होता रहेगा।



इस मौके पर हिण्डाल्को के एचआर हेड सतीश आनंद, महान पावर प्लांट हेड अंबरीष श्रीवास्तव, एचआर हेड जसबीर सिंह, रेणुपावर के एचआर हेड जेरार्ड राड्रिक्स महिलामंडल की पूर्व अध्यक्ष अर्चना गुप्ता, सचिव भारती सिंह, कोषाध्यक्ष मंजू भीमराजका, सह कोषाध्यक्ष रजनी रुंगटा आदि की मौजूदगी बनी रही।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed