फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Automobile owners unite to fight

लड़ाई के लिए मोटर मालिक एकजुट

Tue, 15 Dec 2015 10:48 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र Updated Tue, 15 Dec 2015 10:48 PM IST
विज्ञापन
Automobile owners unite to fight
खनिज विभाग पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए मंगलवार को नगर के एक होटल में मोटर्स आपरेटर्स एसोसिएशन ने बैठक हुई। इसमें जुटे वाहन स्वामियों ने न्याय के लिए लड़ाई लड़ने का एलान किया। ट्रक मालिकों को भाजपा की जिला इकाई ने समर्थन करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन



बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेश चौबे ने कहा कि खनिज विभाग गलत तरीके से वाहनों से वसूली कर रहा है। चेकपोस्ट पर गैर जिले के अपराधिक प्रवृत्ति के लोग डंडे लेकर बैठते है।
विज्ञापन



ट्रक चालकों से परमिट चेक करने के नाम वसूली की जाती है। इसका विरोध करने वाले मोटर मालिकों पर फर्जी मुकदमा दर्ज करा दिया जाता है। बोले अब सर्वेयर की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मवीर तिवारी ने आरोपों का समर्थन करते हुए, जिला प्रशासन को चेतावनी दी। बोले अगर अवैध खनन, परिवहन बंद नहीं हुआ तो पार्टी आंदोलन करने को बाध्य होगी।


बैठक में ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी, फतेह बहाुदर सिंह, देवव्रत उपाध्याय और हनुमान गुप्ता आदि ने कहा कि वाहन स्वामियों का शोषण बंद कर अंडर लोड की परमिट दी जाए।



बैठक में अविनाश शुक्ला, मनीष अग्रहरि, प्रदीप जायसवाल, अमित चौबे, विनय श्रीवास्तव और नेता यादव,  विनोद मौर्य, सुरेश केशरी, धीरज यादव, गुल्लु सरदार, आद्दया पांडेय, दिनेश पांडेय, शिबली खान, टिकू राय, दानिश खान आदि लोग उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed