फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Auto rickshaw overturns while descending slope one woman dies 12 injured in sonbhadra

UP Accident: घाटी उतरते समय ऑटो पलटा, महिला की मौत, 12 घायल; चीख-पुकार सुन बचाने पहुंचे लोग

Sun, 18 Jan 2026 04:29 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र।
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 18 Jan 2026 04:29 PM IST
सार

UP Accident: घाटी पर हादसे की सूचना मिलते ही माैके पर कोन थाने की पुलिस भी पहुंच गई। स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को अस्पताल भेजा गया। यहां एक महिला को मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
Auto rickshaw overturns while descending slope one woman dies 12 injured in sonbhadra
पोस्टमार्टम हाउस के बाहर बैठे परिजन और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Sonbhadra News: कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में शनिवार की देर शाम अनियंत्रित ऑटो पलटने से उसमें सवार बिगनी देवी (35) की मौत हो गई। हादसे में ऑटो सवार 12 अन्य लोग भी घायल हुए। सभी रामपुर बरकोनिया क्षेत्र के रहने वाले हैं और कोन के बागेसोती जा रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया गया। घायलों को प्राथमिक उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन




रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव के लोग शनिवार को एक ऑटो में सवार होकर कोन ब्लॉक के बागेसोती गांव के लिए निकले थे। शनिवार की देर शाम करीब 7.30 बजे जैसे ही टेंपो कोन थाना क्षेत्र के अमिला धाम घाटी में पहुंचा, अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। 

विज्ञापन

परिजनों में मचा कोहराम

घटना में रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के मनहठवा गांव निवासी बिगनी देवी (35), भीखमपुर गांव निवासी पूजा (35), दुपटिया गांव की देवकी (40) पत्नी उदय, करौंदिया गांव के शंकर उरांव (50), करैलवा गांव की रंजीता (40), मंडावा गांव की नंदनी (34), भीखमपुर गांव निवासी अनुपमा, निशा व राजेश, छोढ़ा गांव निवासी अवधेश और सिल्थम पटना गांव निवासी अमरावती घायल हो गए। घटना के समय ऑटो में कुल 13 लोग सवार थे। 

सभी घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां बिगनी देवी को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोन थाने की पुलिस ने पंचनामा कर रविवार की सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी भेज दिया। अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। कोन थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवप्रकाश यादव ने बताया कि मामले में कार्रवाई की जा रही है। टेंपो सवार सभी रामपुर बरकोनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed