{"_id":"688e59abf8aab7c9620f2887","slug":"aunt-murdered-by-strangling-on-suspicion-of-witchcraft-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-132168-2025-08-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: जादू-टोने के शक में गला दबाकर चाची की हत्या की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: जादू-टोने के शक में गला दबाकर चाची की हत्या की
विज्ञापन
शक्तिनगर। जिले की सीमा से लगे मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार की रात जादू-टोने के शक में एक युवक ने अपनी चाची का गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गया है। पुलिस हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
घटना सरई थाना क्षेत्र में स्थित बरका चौकी के महुली गांव के गोविंद सिंह की शादी कई साल पहले हुई थी लेकिन उसकी अभी कोई संतान नहीं हुई। इस बीच किसी ओझा ने उन्हें बता दिया कि प्रेतबाधा की वजह से ऐसा हो रहा है।
इस अंधविश्वास में पड़ कर गोविंद ने ओझाओं का सहारा लेना शुरू कर दिया। इस दौरान उसे किसी ने बताया कि उसकी चाची मानवती सिंह (40) ने जादू टोना किया है।
इसी बात को लेकर शुक्रवार की रात करीब 10 बजे आरोपी गोविंद सिंह (25) पुत्र जगधारी सिंह ने मानमती सिंह पत्नी छत्रपति सिंह के घर पहुंच गया और गुस्से में गला घोंट कर मौत की नींद सुला दिया। घटना के बाद आसपास के लोग भी पहुंच गए, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गया। सूचना पर शनिवा सुबह सरई थाना प्रभारी जितेद्र सिंह भदौरिया, एसडीओपी देवसर गायत्री तिवारी घटना स्थल पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज घटना की जांच व आरोपी की तलाश तेज कर दी है। यह भी जानकारी आई कि आरोपी पुलिस के पास सरेंडर कर चुका है लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।