सोनभद्र : चुनावी रंजिश को लेकर मनबढ़ों ने प्रमाणपत्र लेकर लौट रहे जिला पंचायत सदस्य पर किया हमला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी पंचायत चुनाव के नतीजे आने के बाद राज्य में कई जगह चुनावी रंजिश को लेकर हिंसक घटनाएं हो रही हैं। लोगों की जान ली जा रही है। प्रत्याशियों पर हमले हो रहे हैं, समर्थकों के घर पर धावा बोला जा रह है। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिल में भी कलेक्ट्रेट के समीप मंगलवार शाम मनबढ़ों ने जरहा के नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य राम विचार गोड़ और उनके समर्थकों पर हमला कर दिया।
पीडि़त ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि विपक्षियों ने उसका प्रमाणपत्र छीन कर फाडऩे का प्रयास किया। उनकी और उनके समर्थक की शर्ट फाड़ दी। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं मेंं मुकदमा दर्ज किया गया है।
बीजपुर थाना क्षेत्र के सिरसोधी गांव निवासी एवं जरहा के जिला पंचायत सदस्य राम विचार गोड़ ने पुलिस को तहरीर में कहा है कि चार मई को जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित होने के बाद वे अपने समर्थक दिवाकर चौबे, मोहर लाल खरवार, जीत सिंह खरवार, अभय श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव आदि के साथ जिलाधिकारी कार्यालय विजय प्रमाणपत्र लेने गए थे।
शाम करीब सात बजे प्रमाण पत्र लेकर वापस जाने के लिए कलेक्ट्रेट गेट से निकले तो वहां पर पहले से मौजूद विपक्षीगण केदार पनिका, जसवंस उर्फ पंजाबी पनिका निवासीगण सेवाकाडाइ थाना बीजपुर, मानसिंह गोड़, विनोद गोड़ निवासीगण एनटीपीसी थाना बीजपुर अपने समर्थकों के साथ विजय प्रमाण पत्र छीनने लगे। विरोध करने पर वह और उन के साथ के लोग मारपीट पर उतारू हो गए।
आरोप है कि विपक्षीगणों ने दो लोगों की शर्ट फाड़ दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। उधर जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिला पंचायत सदस्य राम विचार गोड़ ने बताया कि विपक्षीगणों ने अनायास उन पर और उनके समर्थकों के साथ पर हमला किया। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीडि़त की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी गई है।