फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on the young man's stomach with a glass bottle

शीशे की फूटी बोतल से युवक के पेट में हमला

Fri, 15 May 2020 09:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2020 09:21 PM IST
विज्ञापन
Attack on the young man's stomach with a glass bottle
विंढमगंज। थाना क्षेत्र के मूड़ीसेमर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब दस बजे एक व्यक्ति ने टूटे हुए शीशे की बोतल से गांव के नसीम अहमद (18) पुत्र इदरीश अहमद के पेट में हमला कर दिया। इससे इदरीश गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवार वाले उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र विंढमगंज ले गए, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रिफर कर दिया गया। इस संबंध में घायल के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी खलील पुत्र गुलजार निवासी मूड़ीसेमर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एहतियातन फोर्स लगा दिया गया है। आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। घायल नसीम अहमद के पिता इदरीश अहमद ने दी गई तहरीर में कहा कि गुरुवार की रात नदी जाने के लिए रास्ते को लेकर दोनों युवकों में कहासुनी हुई थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि के जरिए मामले को सुलझा लिया गया था। लेकिन शुक्रवार की सुबह उसका पुत्र नसीम घरेलू सामान लेने के लिए बाजार गया था। इस दौरान घात लगाए आरोपी युवक ने उसके बेटे से झगड़ा करया और शीशे की बोतल से उसके पुत्र के पेट में प्रहार कर दिया। इससे नसीम लहूलुहान हो गिरकर छटपटाने लगा। सूचना पर परिवार वालों ने उसे पीएचसी विंढमगंज में भर्ती कराया जहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। सूचना पर मौके पर पहुंचे दुद्धी सीओ संजय वर्मा ने मुआयना किया। घटना के संबंध में आसपास के लोगों से पूछताछ की। साथ ही विंढमगंज थाना के प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह को निर्देश दिया कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार करें। उन्होंने बताया कि इस मामले में मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी की तलाश के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed