फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on forest department team reached on information of illegal sand mining, case filed against five

अवैध बालू खनन की सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम पर हमला, पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Fri, 29 Jan 2021 06:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 29 Jan 2021 06:20 PM IST
विज्ञापन
Attack on forest department team reached on information of illegal sand mining, case filed against five
दुद्धी। बघाडू रेंज के टेढ़ा गांव में बृहस्पतिवार की रात बालू का अवैध खनन कर टीपर में लोडिंग की सूचना पर रात करीब आठ बजे पहुंचे वन कर्मियों पर कुछ लोगों ने लाठी डंडे व रॉड से हमला कर दिया। वनकर्मियों ने हमले का आरोप लगाते हुए बताया कि उन्होंने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई। वन दरोगा सर्वेश सिंह की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने दो नामजद व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इस मामले में श्याम किशोर और उसके भ्राइ बृजकिशोर निवासी टेढ़ा व तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच टीम में गए वन दरोगा सर्वेश सिंह ने बताया कि टेढ़ा गांव में टीपर में अवैध बालू लोडिंग की शिकायत मिली थी। टीम के मौके पर पहुंचते ही मजदूर भाग गए। लोड किए जा रहे बालू का प्रपत्र मांगने पर संबंधित नहीं दिखा सके। जब टीपर को बघाडू वन रेंज कार्यालय ले चलने की बात कही गई तो बालू पलट दिया गया और श्याम किशोर और बृजकिशोर व कुछ अन्य लोग वन विभाग की टीम पर लाठी व लोहे के रॉड से प्रहार करने लगे। इस दौरान किसी तरह वन कर्मियों ने भागकर जान बचाई। वन दरोगा ने बताया कि टीम में वनरक्षक साजिद हुसैन व बंधु राम थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed