फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Attack on a student going home after studying from coaching

कोचिंग से पढ़ कर घर जा रहे छात्र पर हमला, चार पर मुकदमा

Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Attack on a student going home after studying from coaching
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के गोरडीहा गांव के समीप सोमवार की शाम मनबढ़ों ने कोचिंग से पढ़ कर घर जा रहे छात्र राहुल मौर्य को पीट कर घाल कर दिया। इस मामले में घायल के भाई अशोक मौर्य की तहरीर पर पुलिस ने चार के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि महुआर गांव निवासी वादी अशोक मौर्य का कहना है कि सोमवार की शाम करीब साढ़े छह बजे उसका भाई राहुल कोचिंग से पढ़ कर घर जा रहा था। रास्ते में कुछ युवकों ने अनायास उसे रोक कर अपशब्दों का प्रयोग करने लगे। भाई ने गाली देने से मना किया तो मनबढ़ों ने उसे पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद सभी हमलावर घटना की जानकारी पुलिस को देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। घायल ने किसी तरह अपने घर पहुंच कर जानकारी दी। जिला अस्पताल में उसका उपचार कराया गया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने बताया कि घायल के भाई की तहरीर पर गोरडीहा गांव निवासी दीपांशु, शुभम, अंकित और शिवम के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed