फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Atal Bihari was an ideal for the workers

Sonebhadra News: कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श थे अटल बिहारी

Sun, 17 Aug 2025 01:49 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 17 Aug 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Atal Bihari was an ideal for the workers
रॉबर्ट्सगंज ब्लॉक के कैथी गांव में पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी बाजपेयी की पुण्यति​थि पर पुष्प  - फोटो : mathura
रामगढ़। देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर शनिवार को ग्राम कैथी स्थित अटल उपवन में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान वक्ताओं ने अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

संगोष्ठी में भाजपा के जिला प्रभारी अनिल सिंह ने कहा कि अटल जी जनसंघ के संस्थापक सदस्य और भाजपा के प्रथम राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे। राजनेता के साथ वह कवि और साहित्यकार भी थे। अजीत चौबे ने कहा कि अटल जी कार्यकर्ताओं के लिए आदर्श थे। उनके पदचिह्नों पर चलकर कार्यकर्ता खुद को धन्य महसूस करते हैं। ब्लाॅक प्रमुख रॉबर्ट्सगंज अजीत रावत ने अटल उपवन में पेयजल की व्यवस्था को लेकर पानी टंकी का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल, नगर मंडल अध्यक्ष विनय श्रीवास्तव, ग्राम प्रधान राजाराम, जितेंद्र सिंह, श्याम नारायण, निशांत पटेल, बीडीसी सदस्य सुखराज, मदन मोहन पाठक, रामकुमार पटेल, अनिल सिंह, सुभाष पाठक, कृष्णकांत दुबे, विनय पाठक, विनायक चौबे आदि शामिल रहे। चुर्क मंडल अध्यक्ष दिलीप चौबे ने आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed