{"_id":"67d1d231e82173720d097c5c","slug":"at-the-end-of-the-maha-yagya-72-couples-were-married-sonbhadra-news-c-194-1-son1002-125527-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: महायज्ञ के समापन पर 72 जोड़ों की कराई गई शादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: महायज्ञ के समापन पर 72 जोड़ों की कराई गई शादी
विज्ञापन
नगवां ब्लॉक के वैनी खेल मैदान में नौ दिनों तक चले शतचंडी महायज्ञ एवं रामकथा के समापन के अवसर पर बुधवार को गरीब कन्याओं की शादी कराई गई। यहां मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत यहां 72 कन्याओं की शादी हुई और भंडारा का आयोजन किया गया।
इसमें एक मुस्लिम जोड़ा भी मौजूद था। सामूहिक विवाह में मुख्य अतिथि के रूप में सदर विधायक भूपेश चौबे, विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख नगवां आलोक सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अमरेश पटेल ने कन्यादान कर वर- वधू को आशीर्वाद दिया।
समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर यादव ने बताया कि सभी जोड़े को शासन की तरफ से 35 हजार रुपये उनके खाते में भेजा जाएगा। 10 हजार रुपये का उपहार दिया जाता है। जिसमें कूकर, पंखा, ट्राली बैग, पायल, बिछिया समेत अन्य सामान दिया जाता है। विवाह के बाद लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सर्वजीत सिंह, महेंद्र सिंह, कृष्णराम दुबे, राजेश चौरसिया, धीरेंद्र पटेल, परमानंद पटेल, देवी सिंह आदि उपस्थित रहे।