फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Ash laden water entered the fields due to leakage in the ash pipeline

Sonebhadra News: ऐश पाइपलाइन में रिसाव से खेतों में घुसा राख युक्त पानी

Thu, 18 Jul 2024 10:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2024 10:15 PM IST
विज्ञापन
Ash laden water entered the fields due to leakage in the ash pipeline
ओबरा। रेणुकापर के ग्राम पंचायत पनारी के टोला चकाड़ी में ओबरा परियोजना की ऐश पाइपलाइन से बृहस्पतिवार को राख युक्त पानी का रिसाव होने लगा। रिसाव से आसपास के खेतों में पानी जमा होने से कई किसानों की फसलें बर्बाद हो गई। वहीं भारी जल जमाव के कारण कई कच्चे घरों के धराशायी होने का संकट भी गहराने लगा है।
विज्ञापन

ओबरा तापीय परियोजना से निकलने वाले राख निस्तारण के लिए चकाड़ी में बनाए गए ऐश डैम में परियोजना से निकलने वाले राख मिश्रित पानी को पाइप लाइन के जरिये ऐश डैम तक पहुंचाया जाता है। बृहस्पतिवार को चकाड़ी टोले से होकर गुजरने वाले पाइप लाइन में रिसाव होने के कारण राख मिश्रित पानी वहां के खेतों में जा पहुंचा। इससे खेतों में लगाई गई मक्के की फसल बर्बाद हो गई। ग्राम प्रधान प्रतिनधि लक्ष्मण प्रसाद यादव ने बताया कि 6-7 किसानों की फसलें बर्बाद हुई है। नुकसान के आंकलन के लिए क्षेत्रीय लेखपाल सहित उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed