फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   As soon as the electric heat water crisis deepens

गर्मी शुरू होते ही बिजली पानी का संकट गहराया

Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र
ब्यूरो/अमर उजाला/सोनभद्र Updated Sat, 26 Mar 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
As soon as the electric heat water crisis deepens
राबर्ट्सगंज रेलवे क्रासिंग के पास पानी की मांग को लेकर प्रदर्शन करते लोग।
गर्मी शुरू होते ही बिजली और पानी का संकट बढ़ गया है। नगर पालिका क्षेत्र समेत तमाम इलाकों में लोग पानी के लिए टैंकर का इंतजार कर रहे हैं। हैंडपंपों ने साथ छोड़ दिया है। जलस्तर नीचे खिसकने से स्थिति खराब हो गई है। वहीं बिजली कटौती भी उपभोक्ताओं को काफी हद तक परेशान किए  है। इससे लोगों में नाराजगी है।  पानी को लेकर जगह-जगह              लोगों का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। 
विज्ञापन


गर्मी शुरू होते ही पानी की परेशानी शुरू हो गई है। राबर्ट्सगंज नगर पालिका क्षेत्र में हैंडपंपों ने जवाब दे दिया है। कई इलाकों में पाइप लाइन के जरिए पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। कहीं-कहीं तो पाइप लाइन तक नहीं बिछी है। पानी के संकट से जूझ रहे लोगों ने शनिवार को नगर पालिका और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। रेलवे क्रासिंग वार्ड बीस के स्थानीय लोगों ने बाल्टी-डिब्बा लेकर विरोध जताया और नारेबाजी की। लोगों का कहना था कि हर वर्ष गर्मी के दिनों में पानी का संकट होता है। 
विज्ञापन


नगर पालिका प्रशासन समेत प्रशासन और तमाम जन प्रतिनिधि तरह-तरह की घोषणाएं करते हैं  कि आने वाली गर्मी में लोगों को जल संकट से निजात मिलेगी लेकिन ऐसा नहीं होता। कहा कि वार्ड 20 के कई इलाकों में अब तक पाइप लाइन ही नहीं बिछाई गई है, जो नगर पालिका की उदासीनता का परिचायक है। चेताया कि यदि जलापूर्ति व्यवस्था सुदृढ़ नहीं हुई तो नगर पालिका का घेराव किया जाएगा। प्रदर्शन करने वालों में राधेश्याम, शशि प्रकाश, पारसनाथ, सरखू पाठक, अश्वनी कुमार, बचाऊ, अनीस केशरी, प्रहलाद, विजय प्रकाश तिवारी, नीलम, मयंक, ज्योति, नेहा, जया मौजूद रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed