फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Artisans will become self-sufficient in Matikla industry

माटीकला उद्योग में आत्मनिर्भर बनेंगे कारीगर

Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 10 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Artisans will become self-sufficient in Matikla industry
सोनभद्र। जिले के प्रजापति समाज को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की तरफ से कई योजना संचालित की जा रही है। सरकार माटीकला उद्योग को बढ़ावा देने तथा इसे संरक्षित करने के लिए संसाधनों के साथ ही ऋण भी मुहैया करा रहा है। नए वित्तीय वर्ष के लिए चार लक्ष्य प्राप्त हुए हैं, इसके लिए आवेदन मांगे गए हैं। प्रजापति समाज के लोग योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की तरफ से ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ती बेरोजगारी के समाधान करने के लिए माटीकला के परंपरागत कारीगरों, शिक्षित बेरोजगारों एवं युवक-युवतियों को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दैनिक उपयोग की वस्तुएं बनाना, खिलौने एवं मूर्तियां बनाना, चित्रकारी, नक्काशी आदि विधाओं के लिए प्रदेश सरकार व्यक्तिगत उद्यमियों के लिए मुख्यमंत्री माटीकला ग्रामोद्योग योजना संचालित की जा रही है। जिला ग्रामोद्योग अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि नए वित्तीय वर्ष में इस योजना के अंतर्गत चार इकाइयों का लक्ष्य प्राप्त हुआ है, जिसके लिए 14 लाख रुपये धनराशि प्राप्त हुआ। इस योजना के तहत 10 लाख रुपये तक का ऋण विभाग की तरफ से बैंकों के माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें उद्यमियों को टर्म लोन पर 25 प्रतिशत मार्जिन मनी अनुदान दिए जाने का प्राविधान है। पात्र व्यक्ति आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन

ये कर सकते हैं आवेदन
ऋण आवेदन पत्र के लिए लाभार्थियों की उम्र 18 से 50 वर्ष तक होनी चाहिए। आवेदनकर्ता उद्यमी परंपरागत कारीगर हो, आधार कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र एवं प्रशिक्षण प्राप्त उद्यमियों को वरीयता दी जाएगी। वित्तीय वर्ष 2022-23 में ऋण के लिए आवेदन पत्र कार्यालय में 30 अप्रैल तक जमा किए जाएंगे। अधिक जानकारी के लिए 9580503175, 8009337391 एवं 8127311624 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

माटीकला उद्योग को बढ़ावा देने के लिए सरकार की तरफ से योजना संचालित की जा रही है। पात्र आवेदन कर योजना का लाभ उठा सकते हैं। 30 अप्रैल तक आवेदन लिया जाएगा। - विनोद कुमार, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी-सोनभद्र।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed