फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrested for robbing conductor

कंडक्टर से लूटपाट करने वाला गिरफ्तार

Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jul 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Arrested for robbing conductor
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के रौप समेत कई गांवों में रविवार को बस कंडक्टर से लूटपाट करने वाले फरार चल रहे आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने फरार चल रहे एक लुटेरों को धर दबोचा। लुटेरे के कब्जे से लूट का 2200 रुपये भी बरामद हुआ। आरोपी का चालान कर दिया गया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक यशवीर सिंह ने सभी सीओ और थानाध्यक्षों को अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हएु वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिया है। उक्त निर्देश के क्रम में रविवार को पूर्व में बस कंडक्टर से लूटपाट कर फरार चल रहे बदमाशों को पकड़ने के लिए फोर्स के साथ कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडेय, पुलिस चौकी लोढ़ी के प्रभारी विनय सिंह और चुर्क चौकी इंचार्ज जितेंद्र कुमार ने रौप, लोढ़ी, कोराई घाट समेत अन्य जगहों पर छापेमारी की। कोतवाल ने बताया कि चुर्क तिराह के समीप से एक लुटेरे को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान पकड़े गए लुटेरे घसिया बस्ती चुर्क तिराहा निवासी मिहू उर्फ मिठवा ने बताया कि पिछले माह टोल प्लाजा के समीप उसने अपने साथियों के साथ बस कंडक्टर सुखन्दन प्रजापति पुत्र रामलाल प्रजापति निवासी हरिहरपुर, थाना सरई, जनपद सिंगरौली से लूटपाट किया था। सीओ राजकुमार तिवारी ने बताया कि फरार चल रहे सात लुटेरों की तलाश में पुलिस जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed