फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arrested for marrying a teenager by running away from home

किशोरी को घर से भगाकर शादी रचाने वाला गिरफ्तार

Tue, 20 Jul 2021 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jul 2021 09:30 PM IST
विज्ञापन
Arrested for marrying a teenager by running away from home
शक्तिनगर। बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव से मंगलवार सुबह मध्यप्रदेश पुलिस ने नाबालिग प्रेमिका संग प्रेमी को पकड़ लिया। कार्रवाई मप्र पुलिस की एसआई उर्मिला अहिरवार के नेतृत्व में आई टीम ने किया। पुलिस के मुताबिक मध्यप्रदेश के थाना मझौली (सीधी) की महिला पुलिस टीम ने बीजपुर थाना क्षेत्र के नेमना गांव से मंगलवार की सुबह एक नाबालिग लड़की व एक युवक को हिरासत में लिया। दोनों को पहले बीजपुर थाने ले आई। स्थानीय स्तर पर औपचारिकता पूरी करने के बाद टीम दोनों को अपने साथ मझौली ले गई। इस बाबत मझौली (मप्र) थाने की महिला एसआई उर्मिला अहिरवार ने बताया कि नेमना का युवक मझौली थाना क्षेत्र के एक गांव से नाबालिग लड़की को महीने भर पहले बहला फुसला कर अपने घर लाकर शादी कर लिया था। मामले में किशोरी के मामा की तहरीर पर नामजद कार्रवाई करते हुए मंगलवार सुबह आरोपी दीपक केशरी व लड़की को लड़के के घर से पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक बीजपुर देवतानंद सिंह ने प्रेमी प्रेमिका को मप्र पुलिस द्वारा ले जाने की पुष्टि की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed