{"_id":"63c9847ca92925697d681ae9","slug":"arrest-the-duddhi-mla-and-present-it-in-the-court-sonbhadra-news-vns694564211-2023-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: दुद्धी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: दुद्धी विधायक को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करें एसपी
विज्ञापन
आठ वर्ष पूर्व नाबालिग लड़की को डरा धमका कर दुष्कर्म करने के मामले में आरोपी दुद्धी से भाजपा विधायक रामदुलार गोंड के खिलाफ अदालत ने बृहस्पतिवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लगातार कई तारीखों पर सुनवाई में हाजिर न होने पर कोर्ट ने एसपी को आदेश दिया कि वह विधायक को गिरफ्तार कर अगली तारीख पर कोर्ट में पेश करें। इस मामले की सुनवाई अब 23 जनवरी को होगी।
अभियोजन पक्ष के मुताबिक म्योरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि 4 नवंबर 2014 की शाम 7 बजे उसकी नाबालिग बहन रोती हुई घर आई। पूछने पर बताया कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ है। तत्कालीन प्रधान के पति रामदुलार (वर्तमान में दुद्धी विधायक) ने कई बार डरा धमका कर उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी तरह भाग कर वह आई है। इस तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज मामले की विवेचना कर कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की। इसी मामले में आरोपी के बयान के लिए तिथि नियत थी।
अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय राहुल मिश्र की अदालत में सुनवाई के दौरान राज्य सरकार की तरफ से विशेष लोक अभियोजक सत्यप्रकाश त्रिपाठी एवं दुद्धी विधायक के अधिवक्ता रामवृक्ष तिवारी उपस्थित हुए। दुद्धी विधायक की ओर से 10, 17 और 19 जनवरी को भी बीमारी का हवाला देकर अधिवक्ता के जरिए प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया। साथ ही कड़ा रुख अपनाते हुए दुद्धी विधायक रामदुलार के विरुद्ध गिरफ्तारी वारंट जारी करते हुए 23 जनवरी को उन्हें गिरफ्तार कर कोर्ट में हाजिर कराने का आदेश सोनभद्र एसपी को दिया है।
विज्ञापन
बीमारी के कारण पीजीआई में उपचार करा रहे हैं। इस कारण से पिछली तारीखों पर उपस्थित नहीं हो पाया। बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री के साथ मंडल की समीक्षा बैठक में उपस्थित होने के कारण कोर्ट में पेश नहीं हो सका। कोर्ट के आदेश का सम्मान करते हुए अगली तारीख पर उपस्थित होंगे। - रामदुलार गोंड, विधायक दुद्धी।