Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Arbitrariness in smart meter installation and billing

Sonebhadra News: स्मार्ट मीटर लगाने, बिलिंग में मनमानी

Thu, 22 Aug 2024 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Aug 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Arbitrariness in smart meter installation and billing
सोनभद्र। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को हुई जिला स्तरीय उद्योग बंधु की बैठक में व्यापारियों ने बिजली की समस्या को प्रमुखता से उठाया। स्मार्ट मीटर लगाने में मनमानी और उत्पीड़न की शिकायत की। मीटर लगाने के बाद मनमाने बिल का भी मुद्दा रखा। इसके अलावा बाट-माप विभाग की ओर से कांटा के सत्यापन में अनियमितता की बात रखी। डीएम ने संबंधित विभागों को किसी भी हाल में व्यापारियों का उत्पीड़न न करने की हिदायत दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम बद्रीनाथ सिंह ने व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को सुना। अधिकारियों को निर्देश दिए कि व्यापारियों-उद्यमियों के प्रति सहयोगात्मक रूख अपनाएं और उनके लंबित प्रकरणों का निस्तारण समय से करें ताकि अधिक से अधिक रोजगार सृजित हो। एक्सईएन विद्युत को निर्देशित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने में किसी प्रकार की समस्या न आए। अगर कोई लापरवाही की शिकायत प्राप्त होती हो तो उसका तत्काल निराकरण करें। बाट माप के अधिकारी को निर्देशित किया कि बाट माप की जांच के लिए जो भी लाइसेंसधारक कार्यालय में रजिस्टर्ड हों, उनका नाम बोर्ड पर पेंट कर लिखवाएं और जांच के दौरान लगने वाले शुल्क को भी अंकित करें। इसमें किसी स्तर पर शिथिलता न बरती जाए। बैठक में उन्होंने निवेश मित्र, सिंगल विंडो, श्रम विभाग, स्टांप व रजिस्ट्रेशन, प्रदूषण, फायर सर्विसेज, विद्युत भार अन्य योजनाओं की समीक्षा की। बैठक में जिला कृषि अधिकारी डॉ.हरे कृष्ण मिश्र, उपायुक्त रोजगार प्रोत्साहन राजधारी प्रसाद गौतम, एडीआईओ विनय कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed