फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Aprajita in Sonbhadra women able to meet all kinds of challenges

अपराजिताः महिलाएं हर तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम

Thu, 26 Nov 2020 10:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Nov 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
Aprajita in Sonbhadra women able to meet all kinds of challenges
राबर्ट्सगंज स्थित युग शांति इंटर कालेज में अमर उजाला अपराजिता 100मीलियन स्माइल गोष्ठी में उपस्थि? - फोटो : SONBHADRA
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज नगर स्थित युग शांति निकेतन इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को अपराजिता 100 मिलियन स्माइल्स के तहत सेल्फ कांफिडेंस वर्कशाप का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने चुनौतियों का डटकर सामना करने का संकल्प लिया। आयोजन में कुल 20 महिलाओं और छात्राओं ने भागीदारी की।
विज्ञापन

समाजसेवी एवं कॉलेज संचालक डा. सरिता श्रीवास्तव ने महिलाओं, युवतियों, छात्राओं को विपरीत परिस्थितियों का डटकर मुकाबला करने की सीख दी। कहा कि रास्ते में या कार्यस्थल पर कहीं भी अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़े तो वूमेन पावर हेल्पलाइन के साथ हेल्प लाइन 112 डायल कर मदद लें। मझिगांव निवासी शिक्षिका प्रीतम चौबे ने हर परिस्थिति में महिलाएं हर तरह की चुनौती का सामना करने में सक्षम हैं। बस इसके लिए उनको आत्मविश्वास बनाए रखना होगा। राबर्ट्सगंज के न्यू कालोनी निवासी शिक्षिका आरती देवी ने कहा कि महिलाओं को कहीं भी आते-जाते समय पूरी तरह सतर्क रहना चाहिए। कार्यस्थल पर भी पूरी एहतियात बरतें। राबर्ट्सगंज के साईं चौक निवासी शची अग्रहरि ने कहा कि महिलाएं किसी भी तरह की चुनौती का सामना कर सकती हैं। इसके लिए महिलाओं को शिक्षित होना होगा। नियम-कानून की जानकारी रखनी होगी। राबर्ट्सगंज के उत्तर महाल निवासी सामाजिक कार्यकर्ता सरिता केशरी ने कहा कि भीड़भाड़ वाले स्थान पर जाते समय पूरी सावधानी बरतनी चाहिए। आत्मरक्षा के गुर भी सीखने चाहिए, ताकि जरूरत के समय किसी की मदद न मिलने पर भी चुनौतियों से निपटा जा सके। राबर्ट्सगंज के मेन चौक निवासी शिक्षिका अर्चना केशरी ने कहा कि विपरीत हालात का महिलाओं को मजबूती से सामना करना चाहिए। इससे दूसरी महिलाओं को भी प्रेरणा मिलेगी और उनका आत्मविश्वास बढ़ेगा। राबर्ट्सगंज के अशोक नगर निवासी श्वेता चौहान ने कहा कि घर से बाहर निकलते समय पूरी सावधानी जरूरी है। भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। राबर्ट्सगंज के रेलवे क्रासिंग के समीप की शिक्षिका रीता अग्रहरि ने कहा कि हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखना महत्वपूर्ण है। इसके बल पर किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। जरूरत के समय महिलाओं को एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए।
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed