{"_id":"596fa9eb4f1c1b5b5d8b477e","slug":"appointed-of-two-thousands-security-guards","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो हजार जवान किए जाएंगे तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो हजार जवान किए जाएंगे तैनात
अमर उजाला ब्यूरो, सोनभद्र
Updated Thu, 20 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सिक्योरिटी गार्ड
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नार्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की यूपी क्षेत्र में स्थित कोयला परियोजनाओं में दो हजार केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआइएसएफ) के अधिकारियों व जवानों के तैनाती का रास्ता साफ हो गया है। सीआइएसफ की तैनाती के निमित्त गृह मंत्रालय के दिशा निर्देश पर जांच एजेंसी की टीम ने बीते बुधवार से गुरुवार तक एनसीएल की दुद्धीचुआ, खडिय़ा, कृष्णशिला, बीना व ककरी कोयला परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और संबंधित प्रोजेक्टों के महाप्रबंधकों से अहम मसलों पर चर्चा की थी। कोल कंपनी के अधिकारियों का कहना है कि सीआईएसएफ अक्तूबर से जनवरी के बीच पांचों प्रोजेक्टों की सुरक्षा जिम्मेदारी संभाल लेगी।
बताते चले कि पिछले साल एनसीएल की निदेशक (कार्मिक) शांतिलता साहू की पहल के बाद फोर्स की तैनाती को लेकर ज्वाइंट सर्वे किया गया था। इस सर्वे में एनसीएल के अफसरों के साथ शक्तिनगर सीआइएसएफ के कमान्डेंट सुदर्शन मलहोत्रा शामिल रहे।सर्वे के बाद रिपोर्ट गृह मंत्रालय को भेजी गई। इसी बीच एनसीएल बोर्ड की बैठक में फोर्स की तैनाती को मंजूरी दी गई।
मिनिस्ट्री आफ होम अफेयर्स (एमएचए) के अफसरों के साथ बैठक कर एनसीएल अधिकारियों ने जवानों की सेलरी, आवास, बच्चों की शिक्षा सहित अन्य मसलों को सुलझाने का काम किया।इसके बाद गृह मंत्रालय से मिले निर्देश पर केंद्रीय खुफिया एजेंसी के लोगों ने स्थलीय निरीक्षण कर फाइनल सर्वे किया। यूपी के बाद मप्र क्षेत्र में स्थित कोयला प्रोजेक्टों में फोर्स की तैनाती को लेकर सर्वे शुरू है।