{"_id":"616ea22953c28a36b742d352","slug":"apna-dal-s-mp-pakodi-lal-kol-remarks-on-upper-castes-sonbhadra-angry-people-upset-over-indecent-statement-demand-to-file-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वीडियो वायरल: सांसद पकौड़ी लाल कोल के बिगड़े बोल के विरोध में सवर्ण समाज के लोग सड़क पर उतरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीडियो वायरल: सांसद पकौड़ी लाल कोल के बिगड़े बोल के विरोध में सवर्ण समाज के लोग सड़क पर उतरे
Wed, 20 Oct 2021 10:19 AM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: उत्पल कांत
Updated Wed, 20 Oct 2021 10:19 AM IST
सार
थाने पर पहुंचे प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मिर्जापुर के छानबे क्षेत्र अंतर्गत बबुरा रघुनाथ सिंह गांव में एक कार्यक्रम का वीडिया सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इसमें सांसद पकौड़ी लाल कोल पूरे ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज पर अमर्यादित शब्दों का प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन
पकौड़ी लाल कोल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अपना दल (एस) के सांसद पकौड़ी लाल कोल का सवर्णों के प्रति अपशब्दों का इस्तेमाल करने से जुड़ा वीडियो वायरल होते ही जगह-जगह धरना-प्रदर्शन और विरोध शुरू हो गया। पुतला फूंकने के साथ सांसद पर कार्रवाई के लिए तहरीर भी दी गई।
विज्ञापन
मिर्जापुर में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों ने बैठक कर अद एस के सांसद पकौड़ी कोल के बयान पर रोष जताया। पदाधिकारियों ने सांसद पर कठोर कार्रवाई की मांग की। मुकदमा दर्ज नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। अधिवक्ताओं ने केस दर्ज करने के लिए देहात कोतवाली में तहरीर दी।
विज्ञापन
सवर्ण समाज के लोगों ने सांसद व उनके विधायक पुत्र राहुल प्रकाश कोल के खिलाफ प्रदर्शन किया। सांसद का पुतला दहन कर राष्ट्रीय राजमार्ग 135 सी पर धरना दिया। ड्रमंडगंज में रतेह चौराहा पर सांसद का पुतला जलाया। लोगों ने सांसद के खिलाफ कार्रवाई के लिए राष्ट्रपति को संबोधित पत्रक एसडीएम लालगंज को सौंपा। लालगंज में भी पुतला दहन किया गया।
विज्ञापन
पढ़ेंः अपना दल (एस) के सांसद ने हाथ जोड़कर जनता से मांगी माफी, अनुप्रिया पटेल ने दी थी हिदायत
सांसद को बर्खास्त करने की मांग
सोनभद्र में ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज के लोगों ने मंगलवार को सदर कोतवाली पर प्रदर्शन किया और सांसद पर मुकदमा दर्ज करने के लिए कोतवाल को तहरीर दी। प्रदर्शनकारियों ने सांसद को बर्खास्त करने की भी मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद का बयान आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाला है। इससे ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी दशा में उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को सदन से भी बर्खास्त किया जाना चाहिए।
पढ़ेंः कोयला संकट का समाधान तलाशने एनसीएल मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री, खदानों का लेंगे जायजा
प्रदर्शनकारियों ने कहा कि सांसद का बयान आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाला है। इससे ब्राह्मण और क्षत्रिय समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। ऐसी दशा में उनके विरुद्ध राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज किया जाए। ऐसी सोच रखने वाले व्यक्ति को सदन से भी बर्खास्त किया जाना चाहिए।
पढ़ेंः कोयला संकट का समाधान तलाशने एनसीएल मुख्यालय पहुंचे केंद्रीय कोयला मंत्री, खदानों का लेंगे जायजा
महासचिव ने दिया त्यागपत्र
राबर्ट्सगंज संसदीय क्षेत्र से सांसद पकौड़ी लाल कोल के बयानों से आहत अपना दल (एस) भदोही के जिला महासचिव विंध्यवासिनी प्रसाद उपाध्याय ने त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष को त्यागपत्र देकर कहा कि जिस तरह से सांसद पकौड़ी लाल कोल ने सवर्णों को अपशब्द कहा है, उसकी वह निंदा करते हैं। उन्होंने अपना दल एस की आजीवन सदस्यता से त्यागपत्र देने की बात कही है।