{"_id":"56eaea044f1c1b58278b45e3","slug":"anudesh-protest-over-bsa-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुदेशक करेंगे बीएसए कार्यालय का घेराव ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुदेशक करेंगे बीएसए कार्यालय का घेराव
ब्यूरो, अमर उजाला, सोनभद्र
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
बीएसए कार्यालय का घेराव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों का कार्य बहिष्कार और धरना-प्रदर्शन गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। राबर्ट्सगंज में डायट पर अनुदेशकों ने मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि शुक्रवार को बीएसए कार्यालय के साथ ही सपा के जन प्रतिनिधियों का घेराव किया जाएगा। फिर कलेक्ट्रेट में डीएम को ज्ञापन सौंपेंगे। उधर ब्लाक संसाधन केंद्रों पर धरना देकर अनुदेशकों ने समायोजन की मांग की।
परिषदीय विद्यालयों में स्थाई रूप से समायोजित करने की मांग कर रहे अनुदेशक बुधवार से कार्य बहिष्कार कर धरना दे रहे हैं। उनका बहिष्कार गुरुवार को भी जारी रहा। डायट पर उच्च प्राथमिक शिक्षक अनुदेशक संघ के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में अनुदेश धरने पर बैठे। यहां धीरेंद्र सिंह, विनय मौर्य, संजय सिंह, प्रितेश सिंह, मंतोष, अजय, जलालुद्दीन, सुनीता, विभा, पूजा, वंदना मौर्या मौजूद रहीं। बभनी प्रतिनिधि के अनुसार बीआरसी बभनी पर अनुदेशक हड़ताल पर रहे।
दुद्धी संवाददाता के अनुसार समायोजन की मांग को लेकर अनुदेशकों ने बीआरसी पर गुरुवार को भी धरना दिया। इस दौरान आनंद तिवारी, संजीव मौर्या, शिवाजी, रूची, सुषमा, सर्वेश, राजू दूबे, अमरेश मौजूद रहे। ओबरा प्रतिनिधि के अनुसार ब्लाक संसाधन केंद्र पर उच्च प्राथमिक अनुदेशक शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के बैनर तले स्थाईकरण की मांग को लेकर धरना गुरुवार को भी जारी रहा।
विज्ञापन
इस दौरान महेश गिरि, प्रवीण सिंह, सुभाष, सतीश यादव, हरिकेश, आशीष, रोहित, पंकज मौजूद रहे। म्योरपुर प्रतिनिधि के अनुसार पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत अनुदेशकों ने मांगों को लेकर गुरुवार को कार्य बहिष्कार किया। चेताया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। इस दौरान सुशील कुमार यादव, उमेश गिरि, ध्रुव सेठ, पवन अग्रहरि, मनोज, वंदना, सुनीता मौजूद रहे।