फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anti smog gun and solar best charging system attracted attention

Sonebhadra News: एंटी स्मॉग गन और सोलर बेस्ट चार्जिंग सिस्टम ने खींचा ध्यान

Wed, 01 Mar 2023 12:36 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Anti smog gun and solar best charging system attracted attention
राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मंगलवार को राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित विज्ञान मॉडल प्रदर्शनी में छात्र-छात्राओं ने अपनी वैज्ञानिक क्षमता का प्रदर्शन किया। विज्ञान के विभिन्न सिद्धांतों पर आधारित मॉडल सजाकर निर्णायकों का ध्यान खींचा। कुल 123 मॉडल के साथ 70 विद्यालयों के 550 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। इसमें 15 मॉडल को जनपद स्तर पर चयनित किया। श्रेष्ठ दस मॉडल मंडल स्तर की स्पर्धा में प्रदर्शित किए जाएंगे।
विज्ञापन

नोबेल पुरस्कार विजेता भारत रत्न चंद्रशेखर वेंकटरमन की स्मृति में हुए कार्यक्रम की थीम वैश्विक कल्याण के लिए वैश्विक विज्ञान रही। प्रतियोगिता तीन वर्गों में हुई। पहले वर्ग में इंजीनिरिंग, पॉलीटेक्निक व आईटीआई के विद्यार्थी रहे, जबकि दूसरे वर्ग में इंटर और तीसरे वर्ग में हाईस्कूल के विद्यार्थी शामिल थे। छात्र-छात्राओं ने विभिन्न विषयों पर नवाचारी मॉडल प्रस्तुत किया। डीएम चंद्र विजय सिंह ने प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए मॉडल का अवलोकन किया। विद्यार्थियों से उसकी खूबी के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर सीडीओ सौरभ गंगवार, राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक प्रो. जीएस तोमर, डीआईओएस राजेंद्र प्रसाद यादव, राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज के प्राचार्य डॉ. विजेंद्र सिंह, डॉ. धर्मेंद्र दीक्षित, डॉ. आमोद तिवारी, अरविंद सिंह चौहान, डीपी सिंह, शैलेंद्र चतुर्वेदी, मिथिलेश कुमार गोस्वामी, रवि प्रकाश त्रिपाठी, प्रशांत पांडेय, सिकंदर कुमार, अक्षय राज मिश्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
टॉप-10 में चुने गए मॉडल
प्रथम वर्ग में इंजीनियरिंग कॉलेज के विजेंद्र कुमार का सोलर आधारित वायरलेस वाहन चार्जिंग सिस्टम, यहीं के स्वप्निल कुमार के ऑटिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े एक्वेरियम, द्वितीय वर्ग में जवाहर नवोदय विद्यालय के इशान नारायण शुक्ल का इलेक्टोजन शूज, सेंट जोसेफ स्कूल शक्तिनगर के आरोन जान का ईवी गोकार्ट, निर्मला कांवेंट हाईस्कूल रेणुकूट के विकास सिंह का मैग्नेटिक एनर्जी पावर जेनरेशन सिस्टम, एबीआईसी रेणुकूट के रिषभ दुबे के इलेक्ट्रिक जेनरेशन ऑफ वेस्ट वाटर, तृतीय श्रेणी में सेंट जोसेफ कांवेंट स्कूल के अनुराग सिंह के हैंडमेड आरसी कार एंड आयरन मैन हेलमेट, सेंट फ्रासिंस स्कूल अनपरा की प्रियांशी सिंह के ट्रैस ईटर वाटर क्लीनर, सेंट जोसेफ कांवेंट हाईस्कूल के अपर्णा कुमार जायसवाल के एंटी स्मॉग गन और जीजीआईसी की सिया सिंह मैथ वर्किंग मॉडल फार एडिशन को चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed