फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Answer books started arriving, preparation

Sonebhadra News: पहुंचने लगीं उत्तर पुस्तिकाएं, मूल्यांकन की तैयारी पूरी

Wed, 15 Mar 2023 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 15 Mar 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
Answer books started arriving, preparation
सोनभद्र। यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी अंतिम चरण में है। जिले में दो मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं, जहां उत्तर पुस्तिकाओं की खेप पहुंचने लगी है। मूल्यांकर के लिए 767 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें पहचान पत्र जारी करने सहित मूल्यांकन केंद्रों पर बिजली, पानी आदि की व्यवस्था को बेहतर बनाने में विभाग जुटा है। राबर्ट्सगंज स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज को हाईस्कूल और राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज को इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के लिए मूल्यांकन केंद्र बनाया गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय की ओर से जिले के करीब 190 माध्यमिक स्कूलों से 767 परीक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। इसमें हाईस्कूल के लिए 514 और इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं की जांच के लिए 256 परीक्षक लगाए गए हैं। कार्यालय से परीक्षकों के पहचान पत्र भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन

18 मार्च से शुरू होने वाले मूल्याकंन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर पेयजल, बैठक व्यवस्था, शौचालय, पंखे सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। अगर विद्युत आपूर्ति बाधित होती है तो इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तौर पर जनरेटर का इंतजाम किया गया है। बुधवार की सुबह राजा शारदा महेश इंटर कॉलेज में ललितपुर से इंटर की सामान्य हिंदी और जीव विज्ञान की उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची। दोनों केंद्रों पर पंद्रह-पंद्रह कक्षों में मूल्याकंन का कार्य होगा। डीआईओएस राजेंद्र यादव ने बताया कि मूल्यांकन केंद्र सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेंगे। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए प्रधान परीक्षक और परीक्षक रहेंगे। केंदों पर सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया जा रहा है।
विज्ञापन

शिक्षक संघ ने बहिष्कार के लिए कसी कमर
मधुपुर। स्थानीय चंद्रगुप्त मौर्य इंटर कॉलेज में बुधवार को उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (चेतनारायण गुट) के प्रांतीय कार्य समिति सदस्य गुलाब राय की अध्यक्षता में शिक्षकों की बैठक हुई। इसमें पुरानी पेंशन बहाली, अंशकालिक शिक्षक सेवा नियमावली बनाने, अंशकालिक शिक्षकों के न्यूनतम वेतन प्रशिक्षित कामगारों के बराबर करने सहित विभिन्न मांगों पर सरकार के रवैए पर नाराजगी जाहिर की गई। इस दौरान लंबित मांगों पर सरकार की ओर से सार्थक कदम न उठाए जाने का आरोप लगाते हुए हाईस्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का पूरी तरह बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। बैठक में जिलाध्यक्ष उत्तर प्रदेश शिक्षक संघ संजय पाठक, बाबू सिंह, सत्यनारायण देव, हेमंत कुमार, पूजा राय, प्रधानाचार्य दयाशंकर कुशवाहा, यशवंत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed