फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara Project and NCL will clash for the title.

Sonebhadra News: अनपरा परियोजना और एनसीएल में होगी खिताबी भिड़ंत

Sun, 08 Mar 2026 11:25 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
Anpara Project and NCL will clash for the title.
अनपरा। तापीय परियोजना के आवासीय परिसर स्थित सीआईएसएफ ग्राउंड में चल रहे ऊर्जांचल कप टी-20 लेदर बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता में रविवार सेमीफाइनल मैच खेला गया। इसमें अनपरा परियोजना और एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली की टीम ने जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

पहला सेमीफाइनल मैच अनपरा परियोजना और निगाही के बीच हुआ। इसमें अनपरा परियोजना ने निगाही को 8 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अनपरा ने 20 ओवर में 8 विकेट पर 138 रन बनाए।
विज्ञापन

विश्वजीत ने 49, कप्तान सोनू पनिका ने 25 रन बनाए। निगाही की ओर से चंद्र प्रताप ने 4 और सीनू ने 2 विकेट लिए। जवाब में निगाही की टीम 20 ओवर में 9 विकेट पर 130 रन ही बना सकी। अनमोल ने सर्वाधिक 47 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनपरा की ओर से उमेश ने 3, अरबाज और विश्वजीत ने 2-2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच विश्वजीत सिंह को अंतरराष्ट्रीय आध्यात्मिक प्रवक्ता योगी हेमंत उपाध्याय एवं अशोक सम्राट ने दिया। दूसरा सेमीफाइनल एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली और आरसीसी रेणुसागर के बीच खेला गया। इसमें एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने आरसीसी रेणुसागर को 23 रनों हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 156 रन बनाए, जिसमें राहुल गुप्ता ने 40 रन और अनुप ने 24 रन बनाए। रेणुसागर की ओर से कप्तान अनिल तिवारी ने 2 विकेट और जितेंद्र ठाकुर ने 2 विकेट लिए।

जवाबी पारी में आरसीसी रेणुसागर की टीम ने 19.2 ओवर में 133 रन बनाकर सिमट गई, इसमें सनी ने 39 रन बनाए। एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली की ओर से पंकज कुशवाहा ने 4 विकेट और विनोद ने 2 विकेट लिए। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पंकज कुशवाहा को दिया गया। इस तरह अनपरा परियोजना और एनसीएल मुख्यालय सिंगरौली की टीम सेमीफाइनल मैच जीतकर फाइनल में पहुुंच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed