फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara gets 105 new cleaning workers, system will improve

Sonebhadra News: अनपरा को मिले 105 नए सफाई कर्मी, व्यवस्था में होगा सुधार

Wed, 22 Nov 2023 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 22 Nov 2023 10:34 PM IST
विज्ञापन
Anpara gets 105 new cleaning workers, system will improve
अनपरा। सफाई कर्मियों की कमी से जूझ रही अनपरा नगर पंचायत की यह समस्या अब दूर होगी। नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए 105 नए सफाई कर्मचारियों की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। जल्द ही उन्हें वार्डों में सफाई के लिए उतारा जाएगा।
विज्ञापन

नगर के गठन के बाद अनपरा नगर पंचायत में कुल 90 सफाई नायक व सफाई कर्मियों की भर्ती ठेकेदार के माध्यम से की गई थी। आबादी के हिसाब से सफाईकर्मी कम होने के कारण कार्य सुस्त था। इस कारण प्रतिदिन नगर पंचायत कार्यालय पर कचरा उठाने और नालियों की सफाई की शिकायतों की भरमार लगी रहती है। सफाई कार्य के लिए खरीदे गए उपकरण भी गोदाम में धूल फांक रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या बरसात के दिनों में होती है।
विज्ञापन

अब नगर पंचायत के पास कुल 195 सफाइ कर्मी एवं सफाई नायक की टीम हो गई है। ठेकेदार ने सभी कर्मचारियों की भर्ती पूरी कर ली है। सफाई कर्मियों ने काम शुरू भी कर दिया है। फिलहाल उनसे हाईवे पर जमी कोलडस्ट और चोंक नालियों की सफाई कराई जा रही है। नगर पंचायत की अधिशाषी अधिकारी ऋचा यादव ने बताया कि अब नगर पंचायत के पास कुल 195 सफाइ कर्मी एवं सफाई नायक की टीम हो गई है। अगले माह से सफाई कार्य में तेजी आएगी। होने वाली बोर्ड बैठक में गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माने का शुल्क भी निर्धारित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed