फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara D was the first unit of light-up

अनपरा डी की पहली इकाई हुई लाइटअप

Fri, 09 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र
ब्यूरो/ अमर उजाला /सोनभद्र Updated Fri, 09 Sep 2016 10:12 PM IST
विज्ञापन
 हजार मेगावाट वाली अनपरा डी की लगभग एक माह से अनुरक्षण के चलते बंद पड़ी पांच सौ मेगावाट वाली पहली इकाई शुक्रवार को लाइटअप कर ली गई। ऊर्जा जगत के लिए इसे बड़ी राहत माना जा रहा है। शनिवार को इस इकाई से उत्पादन शुरू होने की उम्मीद है। परियोजना की इसी क्षमता वाली दूसरी इकाई पहले से उत्पादन पर है। हालांकि उस इकाई को कामर्शियल लोड पर न होने के कारण, अभी क्षमता से कम उत्पादन लिया जा रहा है। 
विज्ञापन



करीब एक माह पूर्व पहली और दूसरी दोनों इकाइयों को एक साथ अनुरक्षण पर लिया गया था। दूसरी इकाई लगभग एक सप्ताह से उत्पादन पर है। वहीं पहली इकाई का कुछ काम शेष रह गया था। जिसे पूर्ण करने के बाद इकाई को शुक्रवार को दोपहर बाद तीन बजे के करीब लाइटअप कर लिया गया। सीजीएम इं. त्रिभुवन तिवारी ने भी इकाई को लाइटअप होने की पुष्टि की। बताया कि इकाई को उत्पादन पर लेने के लिए कवायद जारी है। शनिवार को इकाई को उत्पादन पर आने की पूरी उम्मीद है।
विज्ञापन


बता दें कि अनपरा डी की पहली इकाई कामर्शियल लोड पर ली जा चुकी है। इस कारण इस इकाई को बंद होने का सीधा असर परियोजना के पीएलएफ (कुल क्षमता के मुकाबले होने वाला उत्पादन प्रतिशत में) पर पड़ता है। अगस्त में कम पीएलएफ के चलते मुख्य महाप्रबंधक को आरोप पत्र तक झेलना पड़ा है। जबकि यह परियोजना राज्य की सबसे बड़ी परियोजना के साथ, उत्पादन के मामले में भी सबसे बेहतर रही है। यहीं कारण है कि पहली इकाई जब शुक्रवार को लाइटअप हुई तो जिम्मेदारों ने काफी राहत महसूस की। अब इस इकाई को उत्पादन पर आने के साथ ही, इससे पूर्ण क्षमता से लगातार उत्पादन का इंतजार किया जा रहा है। ताकि पीएलएफ में पूर्व की भांति बेहतर सुधार दिखना शुरू हो जाए। समाचार दिए जाने तक अनपरा परियोजना में 1019, अनपरा डी में 340, ओबरा में 317, पनकी में 170, पारीक्षा में 952, हरदुआगंज में 488 कुल 3286 मेगावाट बिजली पैदा हो रही थी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed