फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   anpara and krishnashila station constructed well

अनपरा-कृष्णशिला रेलवे स्टेशन की बदलेगी सूरत

Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र
अमर उजाला ब्यूरो/सोनभद्र Updated Sat, 31 Dec 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
पूर्व मध्य रेलवे के अनपरा और कृष्णशिला दोनों महत्वपूर्ण रेलवे स्टेशनों की सूरत संवारने की कवायद तेज हो गई है। अनपरा जहां ऊर्जांचल का हब है। वहीं कृष्णशिला धनबाद सेक्सन में मालभाड़े से सबसे ज्यादा आय देने वाला स्टेशन है। दोनों जगह हाइलेवल प्लेटफार्म सहित अन्य सुविधाओं के लिए प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए हाजीपुर जोन  कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


बताते हैं कि अनपरा में सूबे में सबसे अधिक बिजली उत्पादन होने के बावजूद यहां का रेलवे स्टेशन और यहां मौजूद सुविधाएं औसत स्तर की है। प्लेटफार्म की स्थिति यह है कि बुजुर्ग और बीमार आदमी आसानी से चढ़ ही नहीं पाते। साथ में ज्यादा सामान होने के कारण भी लोग यहां आना पसंद करते। इसके  चलते तमाम लोग ट्रेन पकडने के लिए रेणुकूट जाते हैं। यात्री सुविधाओं के नाम पर भी यहां सिर्फ प्लेटफार्म का फर्श है। कोई भी मौसम हो, खुले आसमान के नीचे खड़े रहकर ही ट्रेनों का इंतजार करना पड़ता है। इसी तरह कृष्णशिला में भी यात्री सुविधाओं के इंतजाम काफी खराब हैं।
विज्ञापन


इसको देखते हुए दोनों जगह आधुनिक माडल वाले हाई लेवल प्लेटफार्म, पानी पीने के इंतजाम, कैंटीन आदि सुविधाओं की मांग लंबे समय से उठती रही है।सप्ताह भर पूर्व ऊर्जांचल के दौरे पर आए डीआरएम एके अखौरी के सामने भी यह मांग उठी थी। इसको देखते हुए चोपन प्रखंड स्तर से प्रस्ताव बनाकर मंजूरी के लिए डीआरएम के जरिए जीएम हाजीपुर के यहां भेज दिया गया है। डीटीएम अमरेश कुमार ने बताया कि पहल जल्द मूर्तरूप ले, इसके प्रयास जारी हैं। उम्मीद है कि मार्च अंत तक प्रस्ताव को स्वीकृति मिल जाएगी। ताकि नए वित्तीय वर्ष में इस पर काम शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed