फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Anpara A's third unit closed due to leakage in the steam valve

स्टीम वाल्व में लिकेज से बंद हुई अनपरा-ए की तीसरी इकाई

Tue, 10 May 2022 07:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 07:00 PM IST
विज्ञापन
Anpara A's third unit closed due to leakage in the steam valve
सूबे में बिजली की मांग में बढ़त लगातार जारी है। पिछले तीन दिनों से बिजली की मांग रोजाना करीब एक हजार मेगावाट बढ़ रही है। मंगलवार को बिजली की मांग ने नया आंकड़ा दर्ज किया गया है। इसी बीच अनपरा तापीय परियोजना की तीसरी इकाई के हाई प्रेशर स्टीम वॉल्व में लिकेज के हो जाने से इस इकाई का उत्पादन शून्य हो गया।
विज्ञापन

सोमवार को 23 हजार मेगावाट पहुंची बिजली की मांग अगले ही दिन 23807 मेगावाट के पास पहुंच गई। बढ़ती मांग के बीच परियोजनाओं ने शेड्यूल से अधिक उत्पादन किया। इसी बीच अनपरा ए की तीसरी इकाई से उत्पादन ठप होने से परियोजना की मुश्किलें और भी ज्यादा बढ़ गईं। निर्बाध आपूर्ति के दावों को पूरा करने और कोयले की कमी के बीच फंसे परियोजना के जिम्मेदारों ने समय रहते अनुरक्षण कार्य प्रारंभ कर इकाई को दोबारा लाइटअप कर लिया। दोपहर एक बजे करीब बंद हुई अनपरा तापीय की तीसरी इकाई का अनुरक्षण कर शाम साढ़े चार बजे तक उसे दोबारा लाइटअप कर दिया गया। रोजाना बढ़ती मांगों ने परियोजनाओं के कार्यों के साथ ही उनकी चिंता में भी इजाफा किया है। अनपरा की एक इकाई बंद होने के बाद उसका लोड अन्य इकाइयों पर डाला गया। छह परियोजनाओं की क्षमता बढ़ा कर मंगलवार को उनसे 48 मेगावाट अधिक उत्पादन किया गया। शाम को इकाई के दोबारा चालू होने पर परियोजना अधिकारियों और कर्मियों ने चैन की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed