{"_id":"64afea84644476efeb0ddd59","slug":"another-case-filed-against-folk-singer-neha-singh-rathore-difficulties-may-increase-in-this-case-2023-07-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Neha Singh Rathore: लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर दर्ज हुआ एक और केस, इस मामले में बढ़ सकती हैं मुश्किलें
Thu, 13 Jul 2023 05:44 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, शक्तिनगर
अमर उजाला नेटवर्क, शक्तिनगर
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 13 Jul 2023 05:44 PM IST
सार
'यूपी में का बा' गाकर चर्चा में आई लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पर मध्यप्रदेश की सिंगरौली (बैढ़न) पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। नेहा पर 153ए के तहत एफआईआर दर्ज हुई है। इसके बाद लोक गायिका की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
नेहा सिंह
- फोटो : Social Media
विस्तार
सोनभद्र सीमा से सटे मध्यप्रदेश की सिंगरौली (बैढ़न) पुलिस ने चर्चित लोक गायिका नेहा सिंह समेत तीन लोगों पर दर्ज कर जांच शुरू कर दिया है। मामला सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर आपत्तिजनक पोस्ट से जुड़ा है। सिंगरौली के जिला धर्म जागरण प्रमुख प्रेमसागर शर्मा ने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आरएसएस व आदिवासी समुदाय के बीच वैमनस्यता पैदा करने का आरोप लगाते हुए बैढ़न कोतवाली में नामजद तहरीर दिया था।
विज्ञापन
पुलिस ने लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सहित तीन अन्य के विरूद्ध धारा 153 ए आईपीसी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दिया है। फरियादी प्रेमसागर शर्मा (50) निवासी थाना रोड गनियारी ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि नेहा सिंह राठौर के साथ हिमांशु कुमार, नरेंद्र सिंह निवासी सीधी (मप्र) की ओर से अपने ट्विटर, इंस्टाग्राम, फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट कर आरएसएस व अन्य समुदाय के बीच वैमनस्यता की भावनाएं पैदा की जा रही है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: बाउंसर लगा कर टमाटर बेचने के आरोपी पिता-पुत्र जेल से रिहा, सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
विज्ञापन
एफआईआर में छह जुलाई को ट्वीटर पर नेहा सिंह राठौर नाम की यूजर नेम की तरफ से अपने ट्वीटर हैंडल पर एक पोस्ट मीम अपलोड किया है। फेसबुक पर हिमांशु कुमार और नरेंद्र सिंह नाम के यूजर ने भी पोस्ट को अपलोड किया गया। इसमें कुछ दिन पहले सीधी में हुई घटना को आरएसएस से जोड़ा जा रहा है, जबकि इस घटना से संघ का कोई लेना देना नहीं है।
ट्वीटर पर प्रसारित पोस्ट को देखने से आदिवासी समाज एवं राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच वैमनस्यता की भावनाएं पैदा कर रही हैं। कोतवाली पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।