फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Annoyed by the decaying road, announced a ruckus

खस्ताहाल सड़क से आजिज लोगों ने किया चक्काजाम का एलान

Tue, 22 Mar 2022 07:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Mar 2022 07:15 PM IST
विज्ञापन
Annoyed by the decaying road, announced a ruckus
नगर पंचायत ओबरा क्षेत्र के शारदा मंदिर से लेकर डिग्री कॉलेज की खस्ताहाल सड़क लोगों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। मंगलवार को रहवासियों ने ईओ को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। चेतावनी दी कि 23 मार्च तक हल नहीं निकाला गया तो वह चक्काजाम के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

लोगों का कहना है कि सड़क पूरी तरह से गड्ढों में तब्दील हो गई है। इस रोड पर निर्माणाधीन ओबरा सी पावर प्लांट के लिए भारी भरकम मशीनों को लेकर लगातार भारी वाहनों का आवागमन रहता है लेकिन इस रोड की मरम्मत नहीं की जा रही है। पानी का छिड़काव भी नहीं किया जाता। इस समस्या को लेकर रहवासियों ने नगर पंचायत ओबरा अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर समस्या से अवगत कराया और चेतावनी दी कि डिग्री कॉलेज रोड पर चल रही गाड़ियों के कारण उड़ रही धूल से निजात दिलाने के लिए पानी छिड़काव करें और सड़क को गड्ढा मुक्त करें। 23 मार्च तक समस्या का समाधान न होने पर लोग चक्काजाम करने को मजबूर होंगे। ज्ञापन देने वालों में े किसान मोर्चा मंडल ओबरा नित्यानंद दुबे, विशाल कुमार, केदारनाथ, मुराहू, लवकुश, अनिल भारती, सुनील कुमार, रामचंद्र केशरी, श्यामसुंदर केसरी, विकास दुबे, विनोद कुमार, राममिलन, संतु, राम अवतार आदि रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed