{"_id":"6af5fd0c93a1312601084700","slug":"ankit-and-avni-emerge-victorious-in-block-level-chess-competition-sonbhadra-news-c-194-1-son1005-156204-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonebhadra News: ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंकित और अवनी ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonebhadra News: ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में अंकित और अवनी ने मारी बाजी
कोन में ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शामिल प्रतिभागी। स्रोत संस्थान
Link Copied
दुद्धी। विकासखंड स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर पर आयोजित मुकाबलों में बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। कड़े मुकाबले के बाद विजेताओं की घोषणा की गई। प्राथमिक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय घसिया बस्ती (महुली) के कक्षा पांच के छात्र अंकित कुमार ने पहला स्थान प्राप्त किया। कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज (बुटबेढ़वा) के आदित्य कुमार दूसरे, प्राथमिक विद्यालय बेलडंडी (झारोकला) के राकेश कुमार तीसरे और प्राथमिक विद्यालय घाटपिंडारी (बीडर) के ब्रिकेश कुमार चौथे स्थान पर रहे। उच्च प्राथमिक वर्ग में कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज की कक्षा छह की छात्रा अवनी गुप्ता ने बाजी मारी। उच्च प्राथमिक विद्यालय बहेराडोल के राहुल कुमार दूसरे, उच्च प्राथमिक विद्यालय बघाडू के अयान खान तीसरे और कंपोजिट विद्यालय विंढमगंज की पूजा कुमारी चौथे स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता में बच्चों के प्रदर्शन पर शिक्षकों, अभिभावकों और आयोजकों ने प्रसन्नता जताई। बीईओ प्रेमशंकर ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं मानसिक विकास, एकाग्रता और खेल भावना को बढ़ावा देती हैं। हिंडाल्को पार्क में बृहस्पतिवार को आयोजित ब्लॉक स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में म्योरपुर ब्लॉक की आठों न्याय पंचायतों के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर के 48 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। बच्चों ने शतरंज की बिसात पर अपनी बौद्धिक क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के प्राथमिक स्तर पर प्राथमिक विद्यालय हरदिमोड़ के जय सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक विद्यालय गड़िया प्रथम के हिमांशु दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर उच्च प्राथमिक विद्यालय गड़िया की मुस्कान ने पहला और उच्च प्राथमिक विद्यालय डढ़ीहरा के विनोद ने दूसरा स्थान हासिल किया। मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि एवं भाजपा पिछड़ा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष गणेश जायसवाल ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा संकुल सीमा ने तैयार की, जबकि मंच संचालन अजय कुमार गुप्ता ने किया। रेफरी की भूमिका शशि रंजन, शरद, पवन, सौरभ, राजू, अजय यादव और ज्ञान प्रकाश ने निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।