{"_id":"6161e4978ebc3e2c9d70d3bc","slug":"animal-owners-will-also-get-1-5-lakh-on-credit-card-sonbhadra-news-vns6164013145","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रेडिट कार्ड पर पशुपालकों को भी मिलेंगे डेढ़ लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रेडिट कार्ड पर पशुपालकों को भी मिलेंगे डेढ़ लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनभद्र। किसान क्रेडिट कार्ड की तरह ही अब पशुपालकों को भी क्रेडिट योजना से जोड़ा जाएगा। एक पशुपालक को अधिकतम डेढ़ लाख रुपये तक का ऋण उपलब्ध होगा। योजना के तहत गाय पालकों को 40 हजार, भैंस पालकों को 60 हजार रुपये दिए जाएंगे। पशु पालन विभाग ने पशु पालकों को इस योजना से जोड़ने की पहल शुरू कर दी है। हालांकि अभी इसमें गिने-चुने पशुपालकों का ही कार्ड बन पाया है।
पशु किसान क्रेडिट कार्ड की शुरुआत ऐसे किसानों के लिए की गई है जिनके पास जमीन या तो कम है या फिर उनके पास जमीन है ही नहीं। यह किसान गाय, भैंस, बकरी आदि का पालन कर भरण-पोषण करते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर होने पर कई बार अपने पशुओं को बेच देते हैं या फिर पशु बीमार पड़ जाते हैं तो उनका इलाज नहीं करवा पाते हैं। इन्हें लाभान्वित करने के लिए सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की है। योजना के तहत अगर कोई भी किसान गाय का पालन करता है तो उन्हें 40000 प्रति गाय और अगर भैंस का पालन करता है तो उन्हें 60000 प्रति भैंस के लिए कर्ज मुहैया कराया जाएगा। पशु पालन करने वाले किसान 1,60,000 तक सरकार से राशि प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. एके श्रीवास्तव की देखरेख में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
पंजीयन कराने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर
सोनभद्र। कृषि विभाग की वेबसाइट पर पंजीयन कराने वाले किसानों को ही पशु किसान क्रेडिट योजना का लाभ मिलेगा। अब किसानों को पशु पालन विभाग समेत अन्य दफ्तरों का चक्कर नहीं लगाना होगा। सरकार ने किसानों को किसी भी सहज जन सेवा केंद्र पर पशु किसान क्रेडिट योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराने की सुविधाएं प्रदान कर दी है। रजिस्ट्रेशन के दौरान किसानों को पशु किसान क्रेडिट योजना का लाभ लेने की बात लिखनी होगी।
विज्ञापन
----
पशु पालन क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पशु किसान क्रेडिट योजना शुरू की है। एक किसान को अधिकतम एक से डेढ़ लाख रुपये गाय, भैंस पालन के लिए, बकरी पालन के लिए 66 हजार और सूअर पालन के लिए 65 हजार दिए जा सकते हैं। किसानों को योजना के बारे में जागरूक किया जा रहा है। -डॉ. एके श्रीवास्तव, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी