फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry workers staged a sit-in due to non-payment of remuneration

पारिश्रमिक न मिलने से नाराज कार्मिकों ने दिया धरना

Mon, 03 May 2021 06:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 06:58 PM IST
विज्ञापन
Angry workers staged a sit-in due to non-payment of remuneration
शाहगंज (सोनभद्र)। घोरावल ब्लाक के विभिन्न ग्राम पंचायतों की मतगणना नन्हकू राम महाविद्यालय मुड़िलाडीह में करीब 18 घंटे तक चली। शाम पांच बजे जब मतगणना समाप्त हुई तो कार्मिकों ने वहां के अधिकारियों से अपना पारिश्रमिक मांगा, लेकिन उन्हें पारिश्रमिक नहीं मिला। ऐसे में नाराज सैकड़ों मतगणना कार्मिकों ने मतगणना केंद्र परिसर में ही धरना-प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। कार्मिकों ने तहसीलदार पर भी गलत व्यवहार करने का आरोप लगाया। करीब तीन घंटे के बाद उप जिलाधिकारी घोरावल के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे शुरू हुई घोरावल ब्लाक क्षेत्र की मतगणना रात भर चली। सोमवार की सुबह करीब पांच बजे मतगणना पूर्ण हुई। इसके बाद जब कार्मिक घर जाने लगे तो अपना पारिश्रमिक मांगे। कहा कि मतगणना पर्यवेक्षक को सात सौ रुपये और सहायक को पांच सौ रुपये देय होता है। यहां जब पारिश्रमिक की मांग की जा रही है तो अधिकारियों द्वारा आनाकानी की जा रही है।
विज्ञापन

तहसीलदार से कहने पर वह भी उचित जवाब नहीं दे रहे हैं। उनके द्वारा गणना कर्मियों से दुर्व्यवहार भी किया जा रहा है। कुछ कर्मियों ने कहा कि नियम के अनुसार तत्काल पैसा मिल जाना चाहिए, लेकिन नहीं मिल रहा है।धरना की जानकारी मिलने पर सुबह करीब नौ बजे उप जिलाधिकारी घोरावल जैनेंद्र सिंह पहुंचे। वह कार्मिकों को समझाकर मामला शांत कराए। उन्होने सभी से लिखित रूप से ज्ञापन लेकर उच्चाधिकारियों को भेजने के लिए कहा। कहा कि कर्मियों ने जो मेहनत की है उनका पारिश्रमिक जरूर दिया जाएगा। एसडीएम के आश्वासन पर तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed