फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry villagers stopped working due to poor construction of Ulya

ुलिया के घटिया निमाण से क्षुब्ध ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर काम कराया बंद

Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped working due to poor construction of Ulya
म्योरपुर क्षेत्र में पुलिया निर्माण के विरोध में प्रदर्शन करते ग्रामीण।
म्योरपुर। स्थानीय ब्लॉक के गंभीरपुर ग्राम पंचायत में खैराही व गंभीरपुर की सीमा पर बन रही बड़ी पुलिया के निर्माण में अनियमितता को लेकर क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने हो रहे काम को बंद भी कर दिया। गंभीरपुर ग्राम पंचायत में खैराही व गंभीरपुर की सीमा पर बन रही बड़ी पुलिया के निर्माण में अनियमितता को लेकर क्षुब्ध ग्रामीणों ने शुक्रवार को प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। ग्राम प्रधानपति विश्व कुमार व पूर्व प्रधान हीरालाल भारती के नेतृत्व में पुलिया पर जमा हुए ग्रामीणों ने कहा कि पुलिया के साइड वॉल में बिना नीव खोदे ही निर्माण किया जा रहा है।इससे आने वाले दिन में पुलिया के किनारे की मिट्टी कब भसक जाए और पुलिया धराशाई हो जाए ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पुलिया निर्माण में घटिया किस्म की बालू और बोल्डर का इस्तेमाल किया जा रहा है।ग्रामीणों का आरोप था कि मौके पर बिना किसी नक्शे और किस रेशियो से पुलिया का निर्माण किया जा रहा है, इसकी कोई जानकारी या अभिलेख मौके पर मौजूद नहीं है, जिससे ग्रामीणों को संतुष्ट किया जा सके। उन्होंने काम को घटिया बताते हुए नारेबाजी कर काम बंद करा दिया। ग्रामीणों ने कहा कि काम तभी शुरू होगा जब मौके पर विभागीय लोग आकर स्टीमेट के साथ उन्हें जरूरी अभिलेख दिखाएंगे और काम की गुणवत्ता की जांच होगी। कहा इसके बाद ही काम शुरू हो सकेगा। इस मौके पर वार्ड सदस्य करन चक्रवर्ती, श्याम बिहारी, अनिल कुमार भारती, मनोज कुमार, प्रशांत कुमार, रविंस राव, रंजन कुमार, बीरबल, रामजीयावन प्रजापति, हंसलाल, चंद्रावती, शांति समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed