फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sonebhadra News ›   Angry villagers stopped work of village secretariat

नाराज ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय का रोका काम

Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Angry villagers stopped work of village secretariat
सोनभद्र। सदर कोतवाली क्षेत्र के बउआर गांव में सोमवार को कुछ ग्रामीणों ने ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य, रास्ता न होने का तर्क देकर ठप करा दिया। इस दौरान दो पक्ष आमने-सामने हो गए। कुछ बुद्धिजीवियों ने समझा-बुझाकर सभी को शांत कराया। सदर कोतवाली में तहसीलदार ब्रजेश वर्मा की अध्यक्षता मेें दोनों पक्षों की बैठक हुई। तहसीलदार ने दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद अगले आदेश तक काम बंद रखने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

सदर विकास खंड के ग्राम पंचायत परासी पांडेय के राजस्व गांव बउआर में पंचायत भवन बनवाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। सोमवार को एक पक्ष के लोगों ने ग्राम सचिवालय का निर्माण कार्य रूकवा दिया। इसको लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गया। मामला गंभीर होता देख किसी ने 112 नंबर पर कॉल कर घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने दोनों पक्ष के लोगों कोतवाली बुलाकर ले गए। यहां तहसीलदार ब्रजेश वर्मा ने दोनों पक्षों के लोगों से बारी-बारी से पंचायत भवन के निर्माण के बारे में जानकारी ली। निर्माण कार्य का विरोध करने वालों का कहना था कि जिस स्थान पर पंचायत भवन का निर्माण हो रहा वहां जाने का रास्ता नहीं है। परासी पांडेय गांव में पंचायत भवन केलिए पर्याप्त भूमि है वहां निर्माण कराया जाए। उधर प्रधान और उनके पक्ष के लोगों का कहना था कि बउआर मेें सही जगह पर ग्राम सचिवालय बनवाया जा रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए तहसीलदार ने अगले आदेश तक निर्माण कार्य बंद रखने का आदेश दिया। कोतवाल अंजनी कुमार राय ने कहा कि अधिकारियों से शिकायत कर काम बंद कराने की बजाय स्वंय काम बंद कराने वालों को चिह्नित किया जा रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि अंशाति का माहौल पैदा करने वालों कों बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed